लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के बैन होने पर दुखी हैं सोनम कपूर, कहा- मेरे हिसाब से अभी चुप रहना अच्छा, ट्रोल होने पर दी सफाई

By मेघना वर्मा | Updated: August 19, 2019 12:33 IST

सोनम कपूर ने फिल्म बॉलीवुड की फिल्म पाकिस्तान में बैन होने पर भी अपनी बात रखी। सोनम ने कहा कि उनकी फिल्म नीरजा को पाकिस्तान में ही शोकेस्ड किया गया था मगर उसमें पाकिस्तान की किसी भी तरह बुराई नहीं की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लगातार इसपर रिएक्शन्स आ रहे हैं।अब सोनम कपूर ने भी भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी है।

भारत सरकार के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लगातार लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। वहीं इस मद्दे पर जहां एक ओर देश वासी खुश हैं तो बॉलीवुड सितारों की ओर से भी इस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहा है। कंगना रनौत, दीया मिर्जा, पूजा बेदी, जायरा वसीम, अनुपम खेर, रवीना टंडन, संजय सूरी जैसे स्टार्स ने इस फैसले की तारीफ की है। 

वहीं रिसेंटली बीबीसी को दिए रिसेंट इटरव्यू में सोनम कपूर ने भी जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। सोनम कपूर ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर भी अपनी बातें कही हैं। सोनम कपूर ने कहा कि अभी वो पूरी तरह सिचुएशन से अवगत नहीं है क्योंकि मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं। सोनम ने ये भी कहा कि कश्मीर में हो रही इन सब बतों की वजह से एक्ट्रेस कश्मीर में नहीं हैं। 

सोनम कपूर ने ये भी बताया कि वो आधी सिंधी और आधी पेशावर से हैं। सोनम कपूर ने कहा, 'इस समय की परिस्थिती को देखना मेरे लिए दिल दुखाने वाला है...मैं देशभक्त हूं तो मुझे लगता है इस समय मुझे शांत रहना चाहिए और इस समय को बीतते देने चाहिए। 70 सालों से एक देश में पॉलिटिक्स के अलग-अलग मायने है। 

सोनम ने कहा कि 'एक आर्टिस्ट होने के तौर पर आप चाहते हैं कि आप हर जगह खुद को रिप्रेजेंट करें। आप चाहते हैं कि आपका काम हर जगह दिखाया जाए। नीरजा फिल्म भी पाकिस्तान में नहीं दिखाई गई थी जबकि वो एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी जिसमें प्लेन करांची में लैंड होता है। मगर फिल्म में पाकिस्तान की कहीं कोई नकारात्मक चीजें नहीं दिखाई गई थीं।' 

'मेरे लिए ये दिल तोड़ने वाला था कि फिल्म पाकिस्तान में नहीं दिखाई गई। क्योंकि मेरे पाकिस्तान में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। मेरे दो बेस्ट फ्रेंड पाकिस्तान से ही हैं। जो हाफ पाकिस्तानी है। मुझे लगता है कि ये बहुत कॉम्पलिकेटेड है। मुझे कुछ चीजें समझ नहीं आती क्योंकी बहुत सी खबरें कॉन्ट्रेसी खबरें चल रही हैं। तो मुझे सच का पता नहीं है ज्यादा। तो जब मुझे इस बारे में ज्यादा पता होगा तभी मैं अपना ओपिनियन दे पाउंगी।'  

सोनम कपूर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि वहां काम करने का एक शांतिपूर्ण तरीका है। मुझे नहीं पता कि यह कैसे संभव है लेकिन मुझे लगता है कि वहां होना चाहिए क्योंकि यह वह एक सुंदर जगह है जो मुझे लगता है अभी बहुत अधिक दबाव में है।'

सोनम कपूर ने फिल्म बॉलीवुड की फिल्म पाकिस्तान में बैन होने पर भी अपनी बात रखी। सोनम ने कहा कि उनकी फिल्म नीरजा को पाकिस्तान में ही शोकेस्ड किया गया था मगर उसमें पाकिस्तान की किसी भी तरह बुराई नहीं की गई थी। वहीं सोनम ने इस बात पर भी चर्चा की कि पाकिस्तान में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

सोनम कपूर अपने इस बयान के बाद खुद ही फंसती हुई नजर भी आ रही हैं। लोग उनके इस बयान को नेगेटिव लेते हुए उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। सोनम ने रिसेंटली इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'प्लीज आप सब शांत हो जाइए...और अपनी जिंदगी जीएं। किसी के कही बात पर ट्वीट करने से उसे ट्रोल करने से उस आदमी पर कोई फर्क नहीं पड़ता जिसने बयान दिया है। उल्टा आपको ही इससे फर्क पड़ेगा आप खुद देखिए आप कौन हैं और अपना काम कीजिए।' 

टॅग्स :सोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?