लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने PM Modi से की दिल्ली को 'वर्ल्ड क्लास सिटी' बनाने की बात, तो सोनम कपूर ने याद दिला दिया ये वादा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2020 12:20 IST

अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की बात भी याद दिलाई है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को हो गया है 62 सीटें जीतकर एक बार फिर से सत्ता में अरविंद केजरीवाल ने अपनी वापसी की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को हो गया है। 62 सीटें जीतकर एक बार फिर से सत्ता में अरविंद केजरीवाल ने अपनी वापसी की है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आम आदमी पार्टी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। जिस पर अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद देते हुए दिल्ली को वर्ल्ड क्लास बनाने की बात कही है।

ऐसे में अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की बात भी याद दिलाई है। सोनम आए दिन सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद  व्यक्त करते हुए लिखा है कि "आपका धन्यवाद सर. मैं अपनी राजधानी को वास्तव में वर्ल्ड क्लास सिटी के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं। अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जवाब देते हुए लिखा, "और प्रदूषण मुक्त भी...। सोनम कपूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोनम ने इस ट्वीट के जरिए केजरीवाल को दिल्ली के प्रदूषण का ध्यान दिलाने की कोशिश की है।

दिल्ली विधानसभा (Delhi Results 2020) की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) 8 सीटों पर ही सिमट गई है. इस बार कांग्रेस (Congress) का खाता नहीं खुल सका है. बिहार चुनाव को लेकर अनुराग कश्यप का ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।

टॅग्स :सोनम कपूरअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?