लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर आपसे में भिडे़ सोनम कपूर और अशोक पंडित, दिया एक दूसरे को कुछ यूं जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 8, 2019 10:10 IST

सोनम कपूर और अशोक पंडित के बीच तीखी बहस सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना पर सोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो भी हुआ वो बेहद भयावह और दिल दुखाने वाला थाएक्ट्रेस ने गुहार लगाई कि इस मुद्दे को कुछ लोग अपने सेल्फिश एजेंडे के तहत आगे ना बढ़ाएं।

अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस से पूरा देश इन दिनों  हिला हुआ है । इस हादसे पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।लेकिन इस बीच सोनम कपूर और अशोक पंडित के बीच तीखी बहस सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

इस घटना पर सोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जो भी हुआ वो बेहद भयावह और दिल दुखाने वाला था। एक्ट्रेस ने गुहार लगाई कि इस मुद्दे को कुछ लोग अपने सेल्फिश एजेंडे के तहत आगे ना बढ़ाएं।

सोनम के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया फिल्ममेकर अशोक पंडित ने देते हुए लिखा कि आपने ट्वीट कर भारत के मूल्यों पर सवाल उठाया था जब आपने आसिफा के मामले में प्लेकार्ड पर लिखा था - मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं, 8 साल की लड़की का गैंग रेप और मर्डर देवीस्थान मंदिर में हुआ। आखिर दोनों मामलों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं क्यों?'

फिर क्या था दोनों में बहस शुरू हुई सोनम कपूर ने अशोक पंडित के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'क्योंकि मैं हिंदू धर्म को फॉलो करती हूं और कर्मा में विश्वास करती हूं।

इसके बाद सोनम ने अशोक को उनकी राय के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि 'वे उम्मीद करती हैं कि उनके पास सोनम को ट्रोल करने के अलावा बेहतर काम होंगे।' इस पर ट्वीट अशोक पंडित करते हुए लिखा 'कुछ मुद्दों को ट्रोलिंग नहीं कहा जा सकता है और वे हमेशा सेलेब्रिटीज और एक्टिविस्ट्स के सेलेक्टिव एक्टिविस्म पर सवाल उठाते रहेंगे।'

गौरतलब है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।वहीं इस मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर, रवीना टंडन, हुमा कुरेशी, जेनेलिया देशमुख, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने ट्विंकल के लिए इंसाफ की मांग की है और इंसानों की इंसानियत पर शर्मसार होने वाली इस घटना की निंदा की है। 

टॅग्स :सोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?