लाइव न्यूज़ :

सोनम दी वेडिंग: इस बॉलीवुड एक्टर की वजह से श्रीदेवी और जान्हवी से दूरी बना रखी थी सोनम कपूर ने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 3, 2018 13:15 IST

Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: सभी जानते हैं की श्रीदेवी, अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर की दूसरी बीवी थीं. शुरूआती दिनों में सोनम कपूर श्रीदेवी और उनके परिवार के बेहद करीब नहीं थीं. इसका एक बड़ा कारण उनका इस बॉलीवुड अभिनेता से बेहद करीबी रिश्ता था.

Open in App

मुंबई 03 मई, रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर की शादी में जान्हवी कपूर अपनी माँ श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म करने वाली हैं. शुरुआती दिनों में सोनम कपूर का श्रीदेवी और उनके परिवार से रिश्ता कोई खास नहीं था. बोनी कपूर का मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी से दूसरी शादी करना उनके बेटे अर्जुन कपूर को बिलकुल पसंद नहीं आया. अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के जीते जी कभी भी उन्हें माँ और जान्हवी और उनकी छोटी बहन को अपने बहनों का दर्जा नहीं दिया था. उन्होंने अपने बिगड़े हुए रिश्ते की चर्चा कई बार पब्लिकली की हुई थी.

सोनम कपूर अपने चचेरे भाई अर्जुन कपूर के बेहद करीब हैं. एक ही उम्र का होने की वजह से दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी है. उन्होंने सबके सामने एक दूसरे को कई मुद्दों पर जमकर सपोर्ट भी किया है. अक्सर उनकी साथ में मस्ती करती हुई तस्वीरें मीडिया में छापी जाती रही हैं. अपने चचेरे भाई अर्जुन कपूर की वजह से सोनम ने शुरू के दिनों में श्रीदेवी और उनके परिवार से एक दूरी बना रखी  थी. कई मौकों पर जब दोनों के परिवार एक साथ देखे गए तब भी सोनम कपूर श्रीदेवी से दूर ही दिखाई पड़ी. हर मौकों पर उनको अर्जुन कपूर के साथ ही देखा गया. 

हालांकि, समय के साथ - साथ उनके बीच की दूरी घटती चली गयी और श्रीदेवी और सोनम कपूर के रिश्ते सुधरने लगे. अपने एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा था कि वो फैशन और ब्यूटी टिप्स अपने श्री चाची (श्रीदेवी ) से लेती हैं. 

श्रीदेवी ने सोनम कपूर की एक पेंटिंग भी बनाई थी, जिसको बेचने के लिये वो दुबई में रुकी हुई थीं और उस दौरान उनकी मौत हो गयी थी. श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर भी अपनी बहनों के करीब आ गए हैं और कई मौकों पर उनके साथ दिखाई देने लगे हैं.

 

टॅग्स :सोनम कपूरश्रीदेवीअर्जुन कपूरअनिल कपूरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम