लाइव न्यूज़ :

वीडियोः भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं, वे अच्छी नौकरी वाला पति-बॉयफ्रेंड चाहती हैं, बोलीं सोनाली कुलकर्णी- उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि...

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2023 12:12 IST

सोनाली ने पुरुषों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय समाज में वे 18 साल की उम्र होते ही परिवार के लिए कमाई शुरू करने के लिए महिलाओं की तुलना में अधिक दबाव महसूस करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली ने ये बातें मुंबई में लैंगिक समानता पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।वीडियो में सोनाली कहती हैं- भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं।सोनाली ने आगे लोगों से आह्लान करती हैं कि आप सभी के घर में ऐसी लड़कियां, ऐसी स्त्री का निर्माण कीजिए जो अपने आप के लिए कमा पाए।

मुंबईः मराठी फिल्म उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने 'भारतीय लड़कियों' को आड़े हाथों लिया है। सोनाली ने कहा कि भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं। उन्हें ऐसा पति या बॉयफ्रेंड चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो, अच्छा घर हो।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली ने ये बातें मुंबई में लैंगिक समानता पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। वीडियो में सोनाली कहती हैं- भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं। उनको एक ऐसा बॉयफ्रेंड या ऐसा पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो। जिसके पास अच्छे घर हों। और ये सुनिश्चित हो कि उसको इंक्रीमेंट मिलने वाले हैं। लेकिन उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि कह पाए कि मैं क्या करूंगी, जब तुम मुझसे शादी करोगे। सोनाली की इन बातों पर वहां मौजूद लोग तालियों से इसका समर्थन करते हैं।

 सोनाली ने आगे लोगों से आह्लान करती हैं कि आप सभी के घर में ऐसी लड़कियां, ऐसी स्त्री का निर्माण कीजिए जो अपने आप के लिए कमा पाए। जो किसी भी चीज में आधी की भागीदार बने। जो अपना खर्च खुद उठा सके। सोनाली ने कहा कि मेरी दूर की एक रिश्तेदार शादी के लिए लड़का ढूंढ रही थी और उसने कहा कि 50 हजार से नीचे तो चाहिए ही नहीं। और अच्छा होगा कि वह अलग रहता हो। किसको चाहिए सास ससुर की झंझट। और उसके पास फोर व्हीलर तो हो ही। मैंने उससे कहा क्या तुम मॉल में आई हो? तुम्हें कोई इंसान चाहिए कि कोई ऑफर्स चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया, "सभी महिलाएं ऐसी नहीं हैं। लेकिन यह आक्रामकता और यह मांग करने वाला स्वभाव काफी बढ़ रहा है। हमें स्थिति को विनम्रता और समानता के साथ देखने की जरूरत है। बिलों का भुगतान करना और किराने का सामान खरीदना केवल पुरुषों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए।"

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!