लाइव न्यूज़ :

सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट की खास फोटो, स्पेशल इंसान पर प्यार बरसाती आईं नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2018 09:17 IST

Open in App

सोमवार को न्यूयॉर्क से कैंसर का ट्रीटमेंट कर लौटीं सोनाली बेंद्रे घर आकर बहुत खुश हैं. उन्होंने अपने पेट डॉग के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने डॉगी को चूमती दिख रही हैं. सोनाली 5 महीने बाद न्यूयॉर्क से लौटी हैं और अपने दोस्तों से मेल-मुलाकातें कर रही हैं.

सोमवार को सोनाली के घर उनसे मिलने सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय पहुंची थीं. बता दें कि सोनाली कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान कई कीमोथैरपी सेशन से गुजर चुकी हैं. इस वजह से उन्हें अपने बाल भी कटवाने पड़ गए हैं. इन दिनों वह अक्सर बाल्ड लुक में दिखती हैं. कभी-कभी हेयर विग भी पहन लेती हैं.

वहीं, पिछले कुछ महीनों से हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही और अमेरिका के न्यूयॉर्क में इलाज कराने वाली सोनाली बेंद्रे करीब पांच महीने बाद घर वापस लौट आईं. इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनाली ने कहा, ''कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ले आती हैं. ऐसा जरूर होता है. उस दूरी को कभी कम न समझें जो सबक देती है.

अपने घर से दूर न्यूयॉर्क में मैंने महसूस किया कि मैं कई कहानियों से रूबरू हो रही हूं. हर व्यक्ति अपनी कहानी अलग तरीके से लिखना चाहता है. हर व्यक्ति इसके लिए संघर्ष करता है लेकिन कभी हार नहीं मानता.'' उन्होंने आगे कहा है कि अब वह वहां जा रही हैं जहां उनका दिल है, यानी अपने घर.

सोनाली ने कहा, ''यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि एक बार फिर अपने परिवार और दोस्तों से मिलने की बहुत खुशी है. यह समय रोमांच, प्यार और उस अपनेपन का है जिसके सहारे मैं यहां तक पहुंच पाई.आभार.''

सोनाली दीपावली के मौके पर भी भारत नहीं आ पाई थीं. उन्होंने न्यूयॉर्क में ही पूजा की थी और इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. लेकिन अब उन्हें घर आने का मौका मिला है, जिसकी एक्साइटमेंट उनकी बातों से साफ झलक रही है. बाक्स....... ये तो इंटरवल है... सोनाली ने यह भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है. यह बस इंटरवल है. हालांकि, सोनाली ने अपने इलाज के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया है. बता दें कि 90 के दशक में 'दिलजले', 'सरफरोश' और 'डुप्लीकेट' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली सोनाली ने फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी की है. दोनो का 13 वर्षीय बेटा रणवीर है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?