लाइव न्यूज़ :

'इस रैकेट में बच्चों और महिलाओं का शोषण नहीं होने दे सकते', राज कुंद्रा केस में बोलीं सिंगर

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2021 15:48 IST

सिंगर ने कहा कि महिलाओं का शोषण नहीं होना चाहिए और सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है। गायिका ने कहा, "इस रैकेट में बच्चों और महिलाओं का...शोषण नहीं होने दे सकते।

Open in App
ठळक मुद्देइस रैकेट में बच्चों और महिलाओं का...शोषण नहीं होने दे सकतेमानव तस्करी महिलाओं-बच्चों के मामले में अरबों डॉलर का कारोबार है

बॉलीवुड गायिका सोना महापात्रा ने राज कुंद्रा के पॉर्न रैकेट केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि महिलाओं का शोषण नहीं होना चाहिए और सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है। गायिका ने कहा, "इस रैकेट में बच्चों और महिलाओं का...शोषण नहीं होने दे सकते।" बकौल सोना, "मानव तस्करी महिलाओं-बच्चों के मामले में अरबों डॉलर का कारोबार है...इसे जारी नहीं रख सकते।"

गायिका ने आगे कहा, एक विशेष रैकेट में महिलाओं और बच्चों का शोषण करने की बात सामने आती है, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसे जारी नहीं रखा जा सकता। अगर यह साबित होता है कि शोषण के नाम पर जो हो रहा है, चाहे वह गैंगरेप का वीडियो हो या फिर इससे भी खराब चीज, एक पोर्न के रूप में बाहर आता है। यह एक पक्ष है जिससे मजबूती से निपटना होगा। सिंगर ने कहा कि सुरक्षा उपायों की जरूरत है। ऐसे शोषक इंडस्ट्री को बंद करने की जरूरत है। महिलाओं पर हो रहे हमले को लोग खत्म नहीं करते।

सोना ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा किया और इस मुद्दे पर टिप्पणी की। उन्होंने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में आगे कहा था, पोर्न रैकेट के इर्द-गिर्द हो रही यह पूरी बात बहुत परेशान करने वाली है क्योंकि यह शोषण, तस्करी से जुड़ी है। मैं अपने संगीत के जरिए प्रतिक्रिया करना चाहती थी। ट्वीट (26 जुलाई) में सोना ने लिखा है कि #RajKundra के मामले को लेकर हमारी टाइमलाइन में भद्दे कमेंट करने और यह कहने का बहाना नहीं हो सकता कि आप बॉलीवुड से हैं और आप सभी एक जैसे हैं। हमारी मर्जी के बिना किसी को भी शर्म करने, छूने या कुछ भी करने का अधिकार नहीं है। काफी सिंपल चीज है? भारत लेट्स टॉक।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीसोना महापात्राराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम