कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर पर भड़की ये सिंगर, कहा-किसी ने महिला विरोधी कहानी नोटिस नहीं की

By मेघना वर्मा | Published: June 23, 2019 12:32 PM2019-06-23T12:32:26+5:302019-06-23T12:32:26+5:30

कबीर सिंह की रिलीज से पहले अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा था कि हर बार एक एक्टर और उसके किरदार से आदर्शवादी होने की उम्मीद करना गलत है।

Sona Mohapatra blast on shahid kapoor for his film kabir singh | कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर पर भड़की ये सिंगर, कहा-किसी ने महिला विरोधी कहानी नोटिस नहीं की

कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर पर भड़की ये सिंगर, कहा-किसी ने महिला विरोधी कहानी नोटिस नहीं की

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं बॉलीवुड की एक सिंगर ऐसी भी हैं जिन्हें कबीर सिंह महिला विरोधी फिल्म लगी। सोना महापात्रा ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ना सिर्फ पोस्ट किया बल्कि नैशनल विमिन कमिशन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग भी किया।

सोना ने अपने ट्वीट किया, 'किसी ने भी क्या महिला विरोधी और पित्रसत्तात्मक कहानी नोटिन नहीं की? सिर्फ इंटेस एक्टिंग, ये वाकई बहुत गहराई तक परेशान करने वाला है। आप तो नैशनल विमिन कमिशन की चेयर पर्सन हैं मैं हैरान हूं कि जब भारत में महिलाओं की स्थिति की बात आती है तो हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए।'

 ऐसा नहीं है जब सोना ने पहली बार ऐसा विवादित ट्वीट किया है। इसके पहले भी वो सलमान खान को लेकर कई पोस्ट कर चुकी हैं। जिसके लिए भाईजान के फैंस ने उन्हें काफी-खरी खोटी भी सुनाई है। 



 



 

कबीर सिंह को लेकर शाहिद कपूर ने भी यही बयान दिया था। रिलीज से पहले अपने एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा था कि हर बार एक एक्टर और उसके किरदार से आदर्शवादी होने की उम्मीद करना गलत है। उन्होंने ये भी कहा था कि इंसानों के डार्क पहलू को भी फिल्मों में दिखाई देना चाहिए।

Web Title: Sona Mohapatra blast on shahid kapoor for his film kabir singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे