लाइव न्यूज़ :

दीपिका के JNU जाने पर स्मृति ईरानी ने किया हमला, कहा- भारत के टुकड़े टुकड़े करने वालों के साथ गईं एक्ट्रेस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2020 13:08 IST

सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है। ऐसे में दीपिका के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी। वह यहां छात्रों के साथ हुए मारपीट के बाद उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि दीपिका ने यहां किसी से कोई बात नहीं की थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है। ऐसे में दीपिका के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बात रखी है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा है कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह किस राजनीतिक पार्टी से जुड़ी है। जिसने भी ये खबर पढ़ी होगी वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गई।

स्मृति ने कहा है कि यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया। स्मृति के इस बयान को बीजेपी नेता ने एक वीडियो के जरिए ट्वीट करके पेश किया है। स्मृति ने कहा है कि दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को सपॉर्ट करती हैं। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं।

जेएनयू में हुए हमले पर एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं इतना ही कहूंगी कि इस मामले में जांच चल रही है। मैं संवैधानिक पद पर हूं और पुलिस की ओर से जांच के पहलू कोर्ट के समक्ष रखे जाने तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?