लाइव न्यूज़ :

पत्रकार के इस सवाल पर भड़के गायक मीका सिंह, खोया आपा, कमरे में बुलाकर दी गाली, जानिए मामला

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2022 13:15 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना एक बैंक्वेट हॉल में हुई जब एक समाचार चैनल के संपादक ने मीका से राखी सावंत के शो में भाग लेने के बारे में पूछा। मीका इस सवाल से खासे नाराज हो गए...

Open in App
ठळक मुद्देमीका सिंह जल्द ही अपने रिएलिटी शो- मीका दी वोहती में नजर आएंगेशो के दिल्ली में प्रोमोशन के दौरान राखी सावंत से जुड़ा सवाल पूछने पर मीका नाराज हो गएरिपोर्ट के मुताबिक, मीका ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को एक कमरे में बुलाकर उससे बहस की और गालियां दी

नई दिल्लीः गायक मीका सिंह जल्द ही अपने रिएलिटी शो- मीका दी वोहती में नजर आएंगे। वह शो में अपने लिए पत्नी की तलाश करेंगे जिसके लिए वे अलग-अलग शहरों में इसका प्रोमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे रविवार दिल्ली में थे। इसी दौरान पत्रकार ने उनसे राखी सावंत से जुड़ा सवाल पूछ लिया जिसके बाद मीका अपना आपा खो बैठे और पत्रकार को एक कमरे में बुलाकर बहस की और गालियां दी।

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने सूत्रों के हवाले से इस खबर का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना एक बैंक्वेट हॉल में हुई जब एक समाचार चैनल के संपादक ने मीका से राखी सावंत के शो में भाग लेने के बारे में पूछा। गौरतलब है कि साल 2006 में मीका सिंह राखी को जबरदस्ती चुमने को लेकर सुर्खियों में रहे।

एक चश्मदीद के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि पत्रकार के सवाल पर मीडिया के सामने मीका शांत रहे लेकिन कुछ देर बाद ही कार्यक्रम के बीच से ही चले गए और सवाल पूछनेवाले पत्रकार को एक कमरे में बुलाया और उनसे बहस की। यही नहीं चश्मदीद ने बताया है कि मीका ने उस पत्रकार को गालियां भी दी।

मीका राखी सावंत को लेकर पूछे गए सवाल से नाराज हो गए थे। कार्यक्रम के बीच से ही वे चले गए और किसी को साक्षात्कार देने से इनकार कर दिया। हालांकि काफी मनाने के बाद मीका बाद में बातचीत के लिए राजी हो गए। मीका के बर्ताव के लिए उनकी टीम ने पत्रकार से माफी मांगी। और सुनिश्चित किया कि कमरे में जो कुछ भी हुआ वह लीक न हो। 

टॅग्स :मीका सिंहराखी सावंतहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!