लाइव न्यूज़ :

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आने वाली कनिका कपूर को करना होगा थोड़ा इंतजार, जानें वजह

By भाषा | Updated: April 28, 2020 18:40 IST

कनिका कपूर कोरोना से मुक्त हो चुकी हैं। ऐसे में मुश्किलों के बीच फंसी बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अब कोरोना संक्रमित लोगों की मदद करना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद उनकी यह कहते हुए तीखी आलोचना की गई थी कि उन्होंने लंदन से लौटने पर हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा खुद को पृथक करने की सलाह न मानते हुए पार्टियां आयोजित कीं।केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कपूर केजीएमयू में भर्ती नहीं थी बल्कि वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी ।

बालीवुड गायिका कनिका कपूर को प्लाज्मा दान करने के इंतजार करना होगा क्योंकि किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी उनका प्लाज्मा कुछ दिन बाद लेने की योजना बना रही है । कपूर ने सोमवार को अपना रक्त परीक्षण के लिये केजीएमयू में दिया था जिसमें लगभग सारे पैरामीटर लगभग ठीक है लेकिन कुछ कमी है। इसलिये अभी उन्हें प्लाज्मा देने के लिये कुछ दिन का इंतजार करना होगा ।

केजीएमयू के कुलपति एम एल बी भटट ने मंगलवार को 'पीटीआइ-भाषा' को बताया, ''कनिका कपूर का रक्त परीक्षण किया गया और प्लाज्मा दान करने के लिये उनके पैरामीटर लगभग ठीक पाये गये हैं । लेकिन उनके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा मानकों के अनुसार थोड़ी कम है इसलिये उनका प्लाज्मा कुछ दिनों के बाद लिया जाएगा ।''

केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कपूर केजीएमयू में भर्ती नहीं थी बल्कि वह संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी । लेकिन उन्होंने केजीएमयू में प्लाज्मा देने की इच्छा जताई थी । कल सोमवार को उनके रक्त के नमूने ले लिये गये है जो ठीक पाये गये है । अभी इस बात का निर्णय नही लिया गया है कि कपूर का प्लाज्मा कब लिया जायेंगा । 

कनिका कपूर को लखनऊ पुलिस ने सरोजिनी नगर थाने में 30 अप्रैल को हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने के संबंध में सोमवार को एक नोटिस भेजा। लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कनिका कपूर को एक नोटिस देकर कहा गया है कि वह 30 अप्रैल को सरोजनी नगर थाने आकर अपना बयान दर्ज कराएं। इसी थाने में कनिका के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत गत 20 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज कराया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम