लाइव न्यूज़ :

अब सलमान खान के साथ कॉप फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 29, 2019 14:56 IST

रोहित शेट्टी पुलिस वालों पर कई धमाकेदार फिल्में बना चुके हैं.

Open in App

रोहित शेट्टी पुलिस वालों पर कई धमाकेदार फिल्में बना चुके हैं. पहले तो उन्होंने अजय देवगन को 'सिंघम' में पेश किया. फिर रणवीर सिंह को 'सिम्बा' बनाया और जल्द ही अक्षय कुमार को 'सूर्यवंशी' के रूप में ला रहे हैं.

इस बीच नई खबर ये आ रही है कि रोहित 'दबंग' सलमान खान के साथ भी पुलिस वाली फिल्म बनाना चाहते हैं. खबरों की मानें तो सलमान खान और रोहित शेट्टी ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई है. इसमें पुलिस वाले की जिंदगी से जुड़ी कहानी को पेश किया जाएगा.

सबकुछ तय हिसाब से हुआ तो सलमान की इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगी और इसे 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. बता दें कि सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के होम प्रोडक्शन की 'दबंग' सीरीज में पुलिस वाले के किरदार में काफी पसंद किए जा चुके हैं.

उनका चुलबुल पांडे वाला रोल फैंस को खूब पसंद आया है. यही वजह है कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'दबंग 3' पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है. ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्म में सलमान को एक अन्य पुलिस वाले के रोल में देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा.

टॅग्स :सलमान खानरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?