लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के राजनैतिक हालात पर कसा तंज, कहा, मुझे भी MLA होना चाहिए था...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2019 12:35 IST

कर्ज, मेरा नाम जोकर, साथी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने महाराष्ट्र राजनीति का मजाक बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिमी ने कटाक्ष करते हुए कहने की कोशिश की है कि विधायकों को खरीद होती है। महाराष्ट्र में विधायकों को मोटी रकम देकर खरीदने की खबरें आ रही हैं।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। बीते शनिवार को अचानक से देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर हर किसी को चौंका दिया था। लेकिन अभी भी बीजेपी को शक्ति परीक्षण की आवश्यकता है। ऐसे में बीजेपी के लिए बहुमत साबित करना आसान नहीं होगा। ऐसे में महाराष्ट्र में चल रहे इस सियासी घमासान पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी जमकर प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में अपने जमाने की एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

कर्ज, मेरा नाम जोकर, साथी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने महाराष्ट्र राजनीति का मजाक बनाया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि उनको लगता है कि उनको भी विधायक होना चाहिए था। सिमी का ये ट्वीट जमकर पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सिमी ने महाराष्ट्र पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मौजूदा भारतीय राजनीति से मैंने क्या सीखा? मुझे भी विधायक होना चाहिए था!!! करोड़ों रुपये की बौछार होती...कई एकड़ जमीन मिलती...विला मिलते। ऐसी जिंदगी मिलती तो सपनों में ही संभव है।

सिमी ने कटाक्ष करते हुए कहने की कोशिश की है कि विधायकों को खरीद होती है। क्योंकि महाराष्ट्र में विधायकों को मोटी रकम देकर खरीदने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में सिमी ने बहुत बड़ा कमेंट किया है।

सिमी ग्रेवाल को अपने शानदार अभिनय के लिए दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।सिमी ग्रेवाल ने हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में काम किया है। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज  शामिल हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?