लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के सपोर्ट में सिमी ग्रेवाल, बोलीं- मैं खामोश रही और एक 'ताकतवर' आदमी ने मेरे करियर को....

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 12:24 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस का दौर तेज हो चला है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने अनुभवों को फैंस के साथ शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कंगना रनौत के फेवर में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी बात रखी है।सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की।सिमी ग्रेवाल ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह उनके करियर को भी कुछ लोग मिलकर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार कई बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर्स पर नेपोट‍िज्म का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में कंगना एक बार फिर अपने इन्हीं आरोपों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रनौत के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मामले पर अब सिमी ग्रेवाल ने अपनी बात रखी है।

सोशल मीडिया पर कंगना के फेवर में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी बात रखी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह उनके करियर को भी कुछ लोग मिलकर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। सिमी के इन ट्वीट्स पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

बोल्ड और बहादुर हैं कंगना रनौत

कंगना की तारीफ करते हुए सिमी ने ट्विटर पर एक्ट्रेस को लेकर कई ट्वीट किए। सिमी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कंगना की तारीफ करती हूं जो मुझसे ज्यादा बोल्ड और बहादुर हैं। केवल मैं जानती हूं एक 'ताकतवर' आदमी ने कैसे मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। मैं खामोश रही। क्योंकि मैं उतनी बहादुर नहीं हूं... निराश हूं लेकिन कंगना को देखकर राहत मिलती है।'

बॉलीवुड से भेद-भाव को करना होगा खत्म 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए सिमी ने आगे लिखा, 'मुझे नहीं पता कि कंगना का इंटरव्यू देखकर आपको कैसा महसूस हुआ लेकिन इसने मुझे काफी निराश कर दिया। मैं परेशान हूं यह जानकर कि सुशांत सिंह राजपूत ने क्या-क्या सहा और बहुत से 'आउडसाइडर्स' बॉलीवुड में झेलते हैं। यह बदलना चाहिए। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या ने वहां जागरुकता पैदा की। इसी तरह शायद सुशांत सिंह राजपूत का निधन भी बॉलीवुड में बदलाव लाए।'

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!