लाइव न्यूज़ :

कोरोना के कहर के बीच शराब की दुकानें खुलने पर भड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस - उस मूर्ख का नाम जानना है, जिसने...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 08:47 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने कोरोना के बीच शराब की दुकानें खोले जाने पर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे मशहूर एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने ट्वीट किया है।सिमी ग्रेवाल का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे। इस बार के लॉकडाउन में सरकार ने 4 मई से लोगों को एक खास छूट भी दी है।

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। शराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी। थोड़ी राहत मिलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े। इस बात को लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने ट्वीट किया है।

सिमी ग्रेवाल का  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिमी गरेवाल के ट्वीट को देखकर कहा जा सकता है कि वह शराब की दुकानें खोलने पर काफी भड़कती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में पूछा कि मुझे उस मूर्ख का नाम जानना है, जिसने महामारी में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय किया।

सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने अपने ट्वीट में कई जगह शराब की दुकानें खोले जाने पर आपत्ति जताते हुए लिखा, "मुझे उस मूर्ख का नाम जानना है, जिसने यह निर्णय लिया कि महामारी के बीच शराब की दुकानें खोली जानी चाहिए। सिनी के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने वीडियो साझा किया उस वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में धुत्त रास्ते में लड़खड़ाता नजर आ रहा है। शख्स की कमर के पीछे बीयर की एक केन भी लटकी हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में वह शख्स इतने नशे में नजर आ रहा है कि वह सीधे चल तक नहीं पा रहा है और चलते-चलते वह झाड़ी में गिर जाता है। इस वीडियो को साझा करते हुए सिमी ग्रेवाल ने कटाक्ष भरा ट्वीट किया

आपको बता दें कि लंबे समय बाद सरकार ने देशभर की सभी शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया। शराब की दुकान खुलते ही उसके बाहर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। वहीं अब दिल्ली में विशेष कोरोना टैक्स लगाकर शराब के दामों ने 70 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!