लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ क्लब में पहुंचीं ‘सिंबा’-रणवीर ने बढ़ाई अपनी फीस!, जानें एक फिल्म के लिए कितना करते हैं चार्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 08:46 IST

Open in App

रणवीर सिंह ने अपनी हालिया रिलीज 'सिम्बा' के हिट होते ही अपनी फीस बढ़ा दी है. एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार रणवीर अब वरुण धवन से ज्यादा फीस लेंगे, जो कि पिछले साल सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर की लिस्ट में शामिल थे. रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

इस फिल्म ने 12 दिनों में 200 करोड़ रु. से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. साल 2018 की यह तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. इससे पहले 'संजू' और 'पद्मावत' ने यह कारनामा कर दिखाया है. करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'सिम्बा' में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है. अभी तक रणवीर एक फिल्म के 6-7 करोड़ लेते थे।

अब माना जा रहा है कि वो एक फिल्म के लिए 9-10 करोड़ ले सकते हैं। 'गली ब्वॉय' के ट्रेलर में दिखा स्ट्रीट रैपर का स्ट्रगल रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे झुग्गियों में रहने वाला एक लड़का रैपर बनने का ख्वाब देखता है और कुछ लोग उसे 'गली ब्वॉय' कहकर उसके हौसले को तोड़ने की कोशिश करते हैं. फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है.

फिल्म में रैप सॉन्ग को रणवीर ने खुद अपनी आवाज दी है. फिल्म में आलिया भट्ट भी है, जो रणवीर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का प्री-टीजर रिलीज किया था. इसके अलावा एक टीजर भी रिलीज किया था, जिसमें रणवीर सिंह आंखों में सुरमा लगाकर 'हिप हॉप' करते नजर आ रहे थे. फिल्म में कल्कि कोचलिन भी दमदार किरदार में नजर आ रही हैं.

टॅग्स :रणवीर सिंहस‍िंबा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच