लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला ने अफगानिस्तान के प्रति दुख जताने के लिए शेयर की अपनी तस्वीर, हो गए ट्रोल

By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2021 16:05 IST

सिद्धार्थ शुक्ला को हाल ही में करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड एपिसोड में शहनाज गिल के साथ देखा गया था। करण जौहर ने सिडनाज के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो सिद्धार्थ ने कहा था कि शहनाज के साथ वह रिलेशनशिप में हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने बाद में बात पलट दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की हालत पर दुख जताकर ट्रोल हुए सिद्धार्थ शुक्लादुख जताने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने श्वेत-श्याम में अपनी एक तस्वीर साझा की थीयूजर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल करना शुरू कर दिया

मुंबईः अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर बॉलीवुड सितारे दुख जता रहे हैं। हेमा मालिनी से लेकर जावेद अख्तर और सोनू सूद तक ने अफगानिस्तान के हालात पर अफसोस जाहिर किया। इस बीच बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अफगानिस्तान की स्थिति के प्रति दुख जताने के लिए अपनी तस्वीर शेयर की जिसके बाद वह ट्रोल हो गए।

 सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर देश के लिए खेद महसूस करते हुए खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा- राज्य के लिए खेद है अफगानिस्तान की स्थिति के लिए उन्हें खेद है। क्या मानवता अभी भी मौजूद है !!!!

सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्ट पर यूजर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ ने अभद्र टिप्पणी तक की। एक मीम पेज ने उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ये कौनसा तारीका हुआ अफ्सोस जताने का। क यूजर ने कमेंट सेक्शन में सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, ओवरएक्टिंग का 50 रुपए काट।

एक यूज़र ने लिखा, "आपको इसके लिए भी पोज़ देना पड़ा...अगर आप अफगानिस्तान के प्रति अपना दुख जताना चाहते हैं तो सही तरीके से करिए।" हालांकि, कुछ यूज़र्स ने उनकी तारीफ भी की। 

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला को हाल ही में करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड एपिसोड में शहनाज गिल के साथ देखा गया था। करण जौहर ने सिडनाज के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो सिद्धार्थ ने कहा था कि शहनाज के साथ वह रिलेशनशिप में हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने बाद में बात पलट दी थी। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस के 13वें सीजन की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में से रही है। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!