लाइव न्यूज़ :

गली बॉय फेम एम.सी शेर ने इस एक्टर को बताया अपना इंस्पीरेशन, कहा- इंडस्ट्री पर करना चाहते हैं राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 16:49 IST

सिद्धांत ने बताया कि 'गल्ली बॉय' में एम.सी शेर का किरदार करने से पहले उन्होंने बहुत से ऑफर को रिजेक्ट किया है। क्यूंकि वह अपनी किसी भी स्टोरीज के साथ समझौता नहीं करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर शाह रुख खान को मन अपना inspiration।  गल्ली बॉय के सीक्वल में भी दिखाई देंगे एम.सी. शेर। 

गली बॉय में सिद्धांत चतुर्वेदी उर्फ एम सी शेर ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। एक कॉमन बैकग्राउंड से निकलकर उन्होंने जिस तरह बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाया कि लोग एमसी शेर के दीवाने हो गए। 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई गली बॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी उर्फ़ एम.सी शेर की किस्मत बदलने वाली तारीख कही जा सकती है। इसी मूवी से सिद्धांत चतुर्वेदी को नेम और फेम मिल गया। 

सिद्धांत ने बताया कि 'गली बॉय' में एम.सी शेर का किरदार करने से पहले उन्होंने बहुत से ऑफर को रिजेक्ट किया है। क्यूंकि वह अपनी किसी भी स्टोरीज के साथ समझौता नहीं करना चाहते थे। सिद्धांत ने यह भी बताया कि गली बॉय एक एक्सपेरिमेंटल सब्जेक्ट था जो की कमर्शियल सक्सेस साबित हुआ। 

सिद्धांत ने मुंबई मिरर को बताया कि 'यह फिल्म एक एक्सपेरिमेंट थी जो की कमर्शियल सक्सेस भी बन गयी।' सिद्धांत को ऐसा लगता है कि बचपन से ही उनको एक्टर शाहरुख खान ने बहुत इंसपायर किया है। सिद्धांत कहते हैं की उनके और शाहरुख खान में बहुत कुछ कॉमन है। जैसे दोनों ने करियर की शुरुआत सेम ऐज में की थी।

 सिद्धांत ने बताया कि 'शाहरुख खान ने 26 की उम्र में ही कुछ बड़ा कर दिया था। मैंने खुद भी इसी उम्र में बड़ा करने की ख्वाहिश रखी थी। मेरे जैसे ही वह एक बाहरी व्यक्ति थे, जो इंडस्ट्री पर आज राज कर रहे हैं।' 

दिलचस्प बात तो यह है कि जोया अख्तर अपनी फिल्म 'गली बॉय' का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। जिसमें वह सिद्धांत को लीड रोल में लेने की सोच रही हैं। इस पर सिद्धांत ने बताया कि 'आखरी बार मेरी जोया से बात हुई थी तो वह सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रही थी। मुझे अभी लीड रोल का नही पता पर हां लोग एम.सी. शेर के बारे में और जानना चाहते हैं। अगर जोया को ऐसा लगता है तो मुझे दोबारा इस रोल को प्ले करने में मजा आएगा।' 

सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा गली बॉय फिल्म में रणवीर सिंह, कलकी कोचिन और आलिया भट्ट भी दिखाए दिए थे। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपरणवीर सिंहआलिया भट्टकल्कि कोचलिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!