लाइव न्यूज़ :

जेल से रिहा हुए श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली, अब सास ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप

By मेघना वर्मा | Updated: August 15, 2019 09:31 IST

श्वेता तिवारी छोटे पर्दे का एक प्रसिद्ध चेहरा हैं। वह बिग बॉस भी जीत चुकी हैं। खबर के अनुसार श्वेता और पलक को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया था, जहां दोनों को रोते देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता तिवारी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनव को मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है।

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी कुछ दिनों पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं। पति अभिनव कोहली पर उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लागाय था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कस्टडी में भी ले लिया था। अब खबर आ रही है कि अभिनव कोहली जेल से रिहा हो गए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अभिनव मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है। वहीं अब अभिनव की मां पूनम कोहली ने अब श्वेता तिवारी पर आरोप लगाया है। अभिनव पर श्वेता तिवारी ने पोस्ट करके अपने और अपनी बेटी पलक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। 

अब अभिनव की मां ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है। श्वेता की मां ने कहा कि पिछले दो सालों से अभिनव और श्वेता के रिश्ते खराब चल रहे हैं। अभिनव चीजों को सही करने की कोशिश कर रहे हैं। वो अपने बच्चों के साथ रहना चाहते हैं। 

पूनम ने कहा कि श्वेता ने सारी चीजें भूलकर उनके बेटे पर झूठा इल्जाम लगाया है क्योंकि वे उनसे छुटकारा पाना चाहती हैं। श्वेता अभिनव को तलाक देना चाहती हैं। 

श्वेता तिवारी छोटे पर्दे का एक प्रसिद्ध चेहरा हैं। वह बिग बॉस भी जीत चुकी हैं। खबर के अनुसार श्वेता और पलक को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया है, जहां दोनों को रोते देखा गया है। श्वेता इससे पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इससे पहले उनके पति राजा चौधरी शराब के नशे में उनके साथ मारपीट किया करते थे। जिसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था। 

टॅग्स :श्वेता तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपलक तिवारी का सिंड्रेला लुक हुआ वायरल, बार्बी डॉल से से कंपेयर करने लगे फैंस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्वेता तिवारी का ग्लैमरस फोटोशूट, इंटरनेट पर छाया एक्ट्रेस का सिजलिंग अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्वेता तिवारी की फिटनेस ने फैंस को बनाया दीवाना, सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से बढ़ाया पारा...

बॉलीवुड चुस्कीश्वेता तिवारी ने फ्लोरल ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीडीपनेक ब्लाउज में पलक तिवारी का सिजलिंग अंदाज हुआ वायरल, अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में पहुंची एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस