लाइव न्यूज़ :

तमाम आरोपों के बाद पति से अलग नहीं हुई हैं श्वेता तिवारी, हसबैंड का दावा- 'हम साथ रह रहे हैं'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 09:32 IST

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता तिवारी के उनके मनमुटाव की खबरें सामने आईं थीश्वेता के पति ने साफ किया है अब वो दोनों फिर से साथ हैं

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले साल अपने पति से मनमुटाव की वजह से लगातार सुर्खियों में छाई हुई थीं. उन्होंने रोते हुए अपने पति अभिनव कोहली की कारगुजारियां सबको बताई थीं. यही नहीं, उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार तक करवा दिया था. अभिनव पर यह भी आरोप लगाया गया था कि वह अपनी सौतेली बेटी पलक से अपशब्द कहते हैं.

इतना सब होने के बाद यह भी खबर थी कि श्वेता पति से अलग अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं, लेकिन ताजा खबरें बता रही हैं कि श्वेता अलग नहीं, बल्कि पति अभिनव के साथ एक ही छत के नीचे रहती हैं. दोनों अलग नहीं हुए हैं. अभिनव ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा, ''हम अलग नहीं हुए हैं. हम एक साथ रह रहे हैं.'' हालांकि उन्होंने किसी और सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ''मैं इस मामले में कुछ और नहीं कह सकता हूं.''

अभिनव कोहली ने एक पोस्ट भी लिखा कि 'मैंने आज कुछ समाचार लेख पढ़ें। वो श्वेता तिवारी नहीं थीं जिन्होंने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मेरे खिलाफ ना ही घरेलू हिंसा और ना ही पिछले 12 सालों में उनकी बेटी के खिलाफ बोलने की एक भी शिकायत दर्ज कराई है। 11 अगस्त 2019 को उन्होंने कोई शिकायत नहीं की थी। डीसीपी साहब ने जो शिकायत पढ़ी थी वहीं इंटरनेट पर छाई रही थी।'

अभिनव ने श्वेता के साथ 12 अप्रैल को हुई कथित व्हाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। दोनों के बीच रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सामान्य बातें हो रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'यह 12 अप्रैल 2020 को हुई हमारी बातचीत है। लवू पलक तिवारी हैं। मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हूं।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच