लाइव न्यूज़ :

यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी श्रुति हसन, फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: March 19, 2024 14:39 IST

रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति हासन पहली बार टॉक्सिक में यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुकी कमल हसन की लाडली श्रुति हसन जल्द यश के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में श्रुति हसन के कास्ट करने को लेकर मंगलवार को रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार का क्या काम होगा और क्या नहीं इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित, टॉक्सिक में यश मुख्य भूमिका में हैं, जो उनकी 19वीं फिल्म है।

यह फिल्म ऐलान के बाद से अलग-अलग अफवाहों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में खबरें थी कि यश की टॉक्सिक के साथ शाहरुख खान और करीना कपूर खान जैसे बॉलीवुड सितारे कन्नड़ में डेब्यू करेंगे।

टॉक्सिक को केवीएन प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के नारायण द्वारा नियंत्रित किया गया है। पिछले दिसंबर में, निर्माताओं ने फिल्म का एक टीजर जारी किया था। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है जो 2022 में केजीएफ 2 की भारी सफलता के बाद यश का पहला प्रोजेक्ट है। 

श्रुति हसन को पिछली बार प्रभास के साथ फिल्म सालार में देखा गया था।  

टॉक्सिक के बारे में 

टॉक्सिक कन्नड़ फिल्म उद्योग में निर्देशक के रूप में गीतू मोहनदास की पहली फिल्म है और यह यश के साथ उनका पहला सहयोग भी है। गौरतलब है कि यह फिल्म गोवा ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है और कहा जा रहा है कि इसे भारी बजट पर बनाया गया है। यह भी माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी शानदार होगी और बजट भी काफी बड़ा होगा। फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा नियंत्रित किया गया है और कहा जाता है कि इसमें सह-निर्माता यश हैं, जो टॉक्सिक को उनके प्रोडक्शन बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत पहली फिल्म बना रहे हैं।

टॅग्स :यशआगामी फिल्महिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम