लाइव न्यूज़ :

अपने साथ इसको हैदराबाद ले गईं श्रद्धा कपूर, जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 13:06 IST

श्रद्धा कपूर अपनी अगली बिग बजट फिल्म साहो में अपने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए हाल ही में हैदराबाद रवाना हो गयी है जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आएंगी।

Open in App

 श्रद्धा कपूर अपनी अगली बिग बजट फिल्म साहो में अपने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए हाल ही में हैदराबाद रवाना हो गयी है जिसमें वह प्रभास के साथ नजर आएंगी। लेकिन इस बार श्रद्धा अकेले नहीं गयी है बल्कि अपने इस सफर में एक साथी को अपने साथ ले कर गयी है। यह कोई और नहीं, बल्कि एक कोरियोग्राफर है जो हैदराबाद में साहो की शूटिंग पर उनके साथ सफर कर रहा है।

एक नई डांस फ़िल्म की हाल ही में घोषणा की गई है। इस फ़िल्म में श्रद्धा बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के झंडे गाड़ चुकी एबीसीडी टीम के साथ एक बार फिर काम कर रही है। जब से व्यस्त श्रद्धा कपूर ने रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में कदम रखा है, वह पहले दिन से ही इसकी तैयार में जुट गयी हैं। अपनी तैयारी को जारी रखने के लिए, श्रद्धा अपने साथ एक कोरियोग्राफर ले कर गई है ताकि वह शूटिंग से पहले और साहो की शूटिंग के पैक-अप के बाद अभ्यास कर सके।

हम श्रद्धा को कई बार स्क्रीन पर अपने डांस मूव्स के साथ जादू बिखेरते हुए देख चुके है। 'सुन साथिया', 'छम छम', 'हाई रेटेड गबरू' श्रद्धा के चार्टबस्टर गीत हैं जहां उनके डांसिंग अवतार को जनता जनार्दन द्वारा  बेहद पसंद किया गया है और एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए श्रद्धा अपनी डांस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने साल की शुरुआत बैक-टू-बैक शूटिंग शेड्यूल के साथ की है, विशेष रूप से विभिन्न शैली की फिल्मों के साथ जो उन्हें व्यस्त रख रही हैं। श्रद्धा का शेड्यूल काफ़ी व्यस्त है, क्योंकि वह विभिन्न स्थानों पर तीन अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रही है।

अभिनेत्री न केवल अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग कर रही है, बल्कि ब्रांड की शूटिंग भी कर रही है जिसके लिए श्रद्धा लगातार मुंबई और हैदराबाद के बीच यात्रा कर रही हैं, जहां वह एक्शन फिल्म साहो की शूटिंग कर रही हैं।हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने छीछोरे के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और अब साहो में अपनी अगले एक्शन सीक्वल की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी है।

फिल्मों की बात करे तो, स्त्री की सफलता के बाद श्रद्धा की आगामी फिल्में साहो, छिछोर, साइना और एबीसीडी की अगली किस्त 2018 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जिसमें अभिनेत्री विभिन्न किरदारों के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगी

टॅग्स :श्रद्धा कपूरप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?