लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छीछोरे की कहानी नितेश तिवारी के कॉलेज लाइफ से है प्रेरित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2019 18:36 IST

हाल ही में रिलीज किए गए छिछोरे पोस्टर में प्रसिद्ध हिंदी कहावत 'कुत्ते की दुम टेड़ी की टेडी' सबसे ऊपर देखने मिली और फ़िल्म की कास्ट युवा और बूढ़े जैसे दो वर्शन में नज़र आ रही है जो एक शानदार और अनोखी कहानी का संकेत दे रही हैं।

Open in App

लेखक-निर्देशक नितेश तिवारी वर्तमान में साजिद नाडियाडवाला की आगामी छीछोर में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म निर्माता ने सभी कलाकारों के किरदारों के नाम और उपनाम का खुलासा किया है। जबकि एक किरदार (वरुण शर्मा) को सेक्सा कहा जाता है क्योंकि वह हमेशा सोने की फिराक में रहता है, वही एक का नाम एसिड है।

फिल्म के पहले पोस्टर में यह खुलासा किया गया था कि यह फिल्म दो युगों में स्थापित हैं, जिसमें एक साल 1992 कॉलेज में स्थापित है और दूसरा वर्तमान समय में। विचित्र नाम रखने के कारणों को साझा करते हुए, नितेश तिवारी ने कहा,"मैंने हॉस्टल में चार साल बिताए हैं और मेरे आईआईटी के दिनों के दौरान, लोगों का नाम रखना और टैग करने की परंपरा हुआ करती थी। जिन उपनामों को हम रखा करते थे, वे लोगों के नाम और संदर्भ के आधार पर पारंपरिक से लेकर बेहद अजीब हुआ करते थे। ”

निर्देशक ने आगे कहा, “पोस्टर में आपने जो नाम देखे हैं वे मेरे हॉस्टल से उत्पन्न हुए हैं लेकिन हमने उन्हें पात्रों के अनुरूप बनाया है। उदाहरण के तौर पर, 'एसिड' एक बहुत ही क्रोध वाला आदमी है, 'मम्मी' घरेलू लड़का है और अपनी माँ को सबसे ज्यादा याद करता है। अजीब बात यह है कि आपके तथाकथित रूममेट आपको हमेशा उपनामों से बुलाएंगे और यहाँ तक कि मैं अभी भी ऐसा ही करता हूं। आईआईटी बॉम्बे से मेरे दोस्तों के निक नेम गुप्पा, गुच्ची, पूक, बी-जीरो, दर्द कुमार, स्किनी, भिंडी, डंडा और बहुत सारे हैं। "

हाल ही में रिलीज किए गए मज़ेदार पोस्टर में प्रसिद्ध हिंदी कहावत 'कुत्ते की दुम टेड़ी की टेडी' सबसे ऊपर देखने मिली और फ़िल्म की कास्ट युवा और बूढ़े जैसे दो वर्शन में नज़र आ रही है जो एक शानदार और अनोखी कहानी का संकेत दे रही हैं। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, प्रितिक बब्बर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे, सहर्ष शुक्ला और नवीन पोलिशेट्टी जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले "छिछोरे" प्रस्तुत करने के लिए तैयार है जो साजिद नडियाडवाला द्वारा निर्मित होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा सह-निर्मित यह फ़िल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म इस साल 30 अगस्त, 2019 को देशभर में रिलीज होगी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?