लाइव न्यूज़ :

शोएब अख्तर ने भारत से मांगे 10000 वेंटिलेटर तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने लिए मजे, कही ये बात

By अमित कुमार | Updated: April 9, 2020 12:23 IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिये एक साथ आने की बात कही है। इसके साथ ही इस महामारी से निपटने के लिए उन्होंने भारत से मदद भी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्दे शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान को मिलकर इस महामारी से लड़ने की बात कही है। पाकिस्तान में डॉक्टर्स के पास इलाज करने के लिए किट तक नहीं है।

कोरोना वायरस का कहर भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी तेजी के साथ फैल रहा है। इन देशों में भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी शामिल हैं। पाकिस्तान में कोरोना की वजह से हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान में डॉक्टर्स के पास इलाज करने के लिए किट तक नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर  ने भारत और पाकिस्तान को मिलकर इस महामारी से लड़ने की बात कही है। 

 शोएब अख्तर  ने  कहा, 'इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंध भी सुधर सकते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि संकट के इस दौर में दोनों देशों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिये। भारत अगर हमें 10000 वेंटिलेटर देता है तो पाकिस्तान इसे हमेशा याद रखेगा। हम तो सिर्फ मैचों की पेशकश कर सकते हैं। बाकी अधिकारियों को तय करना हे।' वहीं शोएब अख्तर की इस पेशकश पर बॉलीवुड डायरेक्टर अशोक पंडित ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

बॉलीवुड डायरेक्टर अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा: 'बाबाजी का ठुल्लु।' अशोक पंडित का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी की मदद का अनुरोध करने वाले भारतीय क्रिकेटरों युवराज सिंह और हरभजन सिंह की आलोचना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'यह अमानवीय है। इस समय देश या मजहब की बात नही, इंसानियत की बात होनी चाहिये।'

टॅग्स :शोएब अख्तरकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच