लाइव न्यूज़ :

मुंबई को POK कहना कंगना को पड़ा महंगा, शिवसेना ने दर्ज करवाया राजद्रोह का मुकदमा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 8, 2020 10:24 IST

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत और शिवसेना का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।हाल ही में कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी

कंगना रनौत और शिवसेना का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी जिसके बाद से कंगना लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने इस बयान के बाद शिवसेना नेता  संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था। जिसके बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है।

कंगना और शिवसेना की जुबानी जंग और पुलिस तक पहुंच गई है। दरअसल  शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस पर मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत दी गई है।

कंगना और शिवसेना का जुबानी हमला

कंगना और संजय राउत की जुबानी जंग जारी है। दोनों हस्तियों के बीच इस वार के दरम्यान केंद्र ने कंगना को वाई कैटेगिरी की सुरक्षा प्रदान की है। कंगना को सुरक्षा मिलने का शिवसेना ने बहिष्कार भी किया है।

इस सभी के बीच हाल ही में रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनके मुंबई ऑफिस पहुंच गई थी।कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा-  मूवी माफिया आज भले ही आप मेरा चेहरा और मेरा घर अपने पावरफुल दोस्तों के सहारे तोड़ सकते हो, ये आप लोगों को क्षणिक खुशी दे सकता है लेकिन अगर आप समझदार होंगे तो आप जानते होगे कि मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है। आप मुझे यहां खत्म कर दोगे तो मैं कहीं और उत्पन्न हो जाऊंगी, यकीन मानिए इससे आप लोगों को और भी ज्यादा दर्द होगा।

 कंगना लगातार सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी बात रख रही हैं और वे इस केस में मूवी माफिया से लेकर कई एक्टर्स और राजनेताओं पर लगातार निशाना साध रही हैं। कंगना ने हाल ही में कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं जो करना है कर लें।

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस