लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, सीएम उद्धव ठाकरे को कहा था वंशवाद का एक 'नमूना'

By भाषा | Updated: September 10, 2020 17:03 IST

मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुम्बई में असुक्षित महसूस करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है। शिवसेना नीत बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा स्थित बंगले में किए गए कुछ अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। हालांकि बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए कथित तौर पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि शहर के एक वकील की शिकायत के आधार पर कंगना के खिलाफ विक्रोली पुलिस थाने में बुधवार को गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया । उन्होंने कहा, ‘‘ वकील नितिन माने ने अपनी शिकायत में कहा कि अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया और अपने फेसबुक अकाउंट पर वह वीडियो अपलोड किया।’’

ज़ोन सात के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वी. प्रशांत कदम ने कहा, ‘‘ एनसी दर्ज करने के बाद हमने शिकायतकर्ता से अदालत का रुख रकने को कहा है। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’ माने ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस के अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने के बाद वह मुख्यमंत्री का ‘‘अपमान’’ करने के लिए उनके खिलाफ अदालत में अवमानना का मामला दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।

मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र के बयान से शुरू हुआ था विवाद 

गौरतलब है कि मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुम्बई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुम्बई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद अभिनेत्री ने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। अभिनेत्री (33) बुधवार को ही अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुम्बई लौटी हैं। 

कंगना ने कहा- महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है

उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है। शिवसेना नीत बीएमसी ने बुधवार को अभिनेत्री के बांद्रा स्थित बंगले में किए गए कुछ अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। हालांकि बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद, कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।’’ उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘...उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता, ये जो आतंक है, अच्छा हुआ मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं। ’’ 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!