लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे को बताया वंशवाद का नमूना, कहा- शिवसेना बन चुकी है सोनिया सेना, BMC अब गुंडा

By अमित कुमार | Updated: September 10, 2020 14:14 IST

मुंबई हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर कंगना रनौत के मुंबई आने का विरोध भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए लगातार शिवसेना पर हमला बोल रही है।कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमें उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कंगना ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया था।

एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का अवैध हिस्सा तोड़ने के बाद से लगातार बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आलोचना हो रही है। हालांकि, शिवसेना नेता संजय राउत कह रहे हैं कि उनके और कंगना के बीच का विवाद अब खत्म हो गया है। संजय राउत ने कहा कि हमारे लिए अब वो शिवसेना का विषय नहीं है, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का विषय है। 

वहीं कंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए लगातार शिवसेना पर हमला बोल रही है। बीएमसी की जेसीबी चलने और तोड़फोड़ किए जाने के बाद से कंगना और भी ज्यादा आक्रामक हो गई हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा, 'जिस विचारधारा पर बाला साहेब ठाकरे ने शिव सेना का निर्माण किया था, आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिव सेना से सोनिया सेना बन चुके हैं। जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा, उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो।'

कंगना ने कहा- मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी

कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमें उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं, मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।'

आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कंगना ने एक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। उसमें अभिनेत्री ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।’’ 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल