लाइव न्यूज़ :

Shilpa Shetty Visit Lingaraj Temple: लिंगराज मंदिर में फोटो क्लिक करवाना शिल्पा शेट्टी को बड़ा भारी, विवाद के बाद सेवादार को मिला नोटिस; जानें क्यों

By भाषा | Updated: October 29, 2024 16:10 IST

Shilpa Shetty Visit Lingaraj Temple: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर की यात्रा ने प्रतिबंधित क्षेत्रों से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के बाद विवाद पैदा कर दिया है.

Open in App

Shilpa Shetty Visit Lingaraj Temple: बॉलीवुड अभिनेत्रीशिल्पा शेट्टी की एक तस्वीर वायरल होने के कारण भारी विवाद खड़ा हो गया है। ओडिशा के भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर प्रशासन ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मंदिर में जाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद एक सेवादार व एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंदिर के भीतर तस्वीरें लेने पर प्रतिबंध है। 

शिल्पा शेट्टी को मंदिर परिसर में तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने की अनुमति कैसे दी गई, इस बात को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी के बाद यह कदम उठाया गया। 

सूत्रों ने बताया कि शिल्पा शेट्टी सोमवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य की राजधानी में थीं और शाम को मंदिर गईं। भुवनेश्वर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और मंदिर प्रशासन के प्रभारी रुद्र नारायण मोहंती ने बताया, “हमारे संज्ञान में आया है कि शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें वायरल हुई हैं। हमने मामले के संबंध में एक सेवादार और एक पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्हें सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा।” 

मोहंती ने बताया कि दोनों को अभिनेत्री के साथ तस्वीरों में देखा गया था। स्थानीय विधायक बाबू सिंह ने भी इस बात पर चिंता जताई कि प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में कैमरे या मोबाइल फोन कैसे ले जाने दिए गए। सिंह ने कहा, “यहां तक ​​कि जब प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति मंदिर में आते हैं, तब भी अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती। मंदिर में आने वाली मशहूर हस्तियों को भी परिसर के अंदर मोबाइल फोन न ले जाने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन फिर भी ये गलतियां हो रही हैं। ऐसी घटनाओं में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।” 

जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी कल लिंगराज मंदिर गईं और भगवान महाप्रभु के दर्शन किए। बाद में उन्होंने मंदिर परिसर में तस्वीरें और वीडियो लिए। अभिनेत्री ने सुनहरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने मंदिर का झंडा भी पकड़ा हुआ था।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें मंदिर के बारे में समझाता हुआ दिखाई दे रहा है। और अब मंदिर के अंदर अभिनेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

सवाल यह उठ रहा है कि अभिनेत्री की मंदिर के अंदर तस्वीर कैसे और किसकी अनुमति से ली गई और वीडियो कैसे बनाया गया।

गौरतलब है कि शिल्पा भुवनेश्वर में एक ज्वैलरी शॉप का उद्घाटन करने आई थीं।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीTempleबॉलीवुड अभिनेत्रीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?