लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से बचना हो तो जरूर मान लें शिल्पा शेट्टी की ये नसीहत, महामारी से बचने के लिए एक्ट्रेस ने सुझाए दो रास्ते

By अमित कुमार | Updated: March 16, 2020 12:22 IST

कोरोना वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कोरोना को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित हुए वे दो मरीज भी शामिल हैं, जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग को भी कैंसिल कर दिया गया है।

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 110 पहुंच गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वे दो मरीज भी शामिल हैं, जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। हाल ही में सऊदी अरब से लौटे कर्नाटक के कलबुर्गी निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसकी शुक्रवार रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। 

कोरोना वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कोरोना को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सलाह दी है। शिल्पा ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी का समय ठीक वैसा ही है, जैसे 1665 के दौरान लंदन में प्लेग फैलने का था। ऐसे में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय बंद कर दिया था और न्यूटन ने गार्डन में बैठकर एक सेब को पेड़ से गिरते देखा।'

शिल्पा ने आगे लिखा कि यह दृश्य देखकर न्यूटन को  ग्रेविटी और लॉ ऑफ मोशन को समझ आई। इसके बाद उन्होंने गणना करने के साधन का अविष्कार किया। इसका उदाहरण देते हुए शिल्पा ने लिखा कि अभी लोगों के पास दो ही रास्ते हैं। पहली तो वह इस वायरस से बचने के लिए कुछ नया सोचे और अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करें और दूसरा कुछ न करें जो हो रहा है वह चुपचाप देखते रहे। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच