लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी के हॉलीवुड की बड़ी फिल्म का ऑफर ठुकराने से बेटा हो गया था नाराज, एक्ट्रेस ने बताई वजह

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 17:24 IST

शिल्पा की आखिरी मुख्य भूमिका वाली बॉलीवुड फिल्म 2007 में फिल्मकार अनुराग बसु की “लाइफ इन अ मेट्रो’’ और धर्मेंद्र अभिनीत “अपने” थी। उसी साल वह ब्रिटेन के टीवी कार्यक्रम “सेलेब्रिटी बिग ब्रदर” सीजन पांच की विजेता रही थीं जिसने उन्हें इंटरनेशनली फेम कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी का खुलासा, हॉलीवुड से मिला था बड़ी फिल्म का ऑफरफिल्म करने से एक्ट्रेस ने कर दिया था इनकारशिल्पा शेट्टी प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में नजर आएंगी

बॉलीवुड अभिनेत्रीशिल्पा शेट्टी ने बताया है कि हिन्दी फिल्मों से 14 साल तक विराम लेने के दौरान, उन्हें हॉलीवुड से  एक ऑफर आया था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इसकी वजह बताते हुए  शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैंने करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह इतनी तेजी से किसी बदलाव के लिए तैयार नहीं थी। टीवी पर ‘‘नच बलिए” और फिलहाल “सुपर डांसर” जैसे डांस रिएलिटी शोज में बतौर जज दिख रहीं शिल्पा ने कहा कि लॉस एंजिलिस से मिली फिल्म को मना करना कठिन फैसला नहीं था क्योंकि अमेरिका में जाकर बसना कभी भी उन्हें पसंद नहीं रहा।

शिल्पा की आखिरी मुख्य भूमिका वाली बॉलीवुड फिल्म 2007 में फिल्मकार अनुराग बसु की “लाइफ इन अ मेट्रो’’ और धर्मेंद्र अभिनीत “अपने” थी। उसी साल वह ब्रिटेन के टीवी कार्यक्रम “सेलेब्रिटी बिग ब्रदर” सीजन पांच की विजेता रही थीं जिसने उन्हें इंटरनेशनली फेम कर दिया था। इस दौरान भले ही हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं कम और कभी-कभी दिखने वाली रही हों। लेकिन शिल्पा का कहना है कि उन्हें अच्छे किरदार मिलते रहे जिसमें हॉलीवुड से मिला एक ऑफर भी है।

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया, “मेरा बेटा मुझसे काफी नाराज था क्योंकि मुझे कुछ बड़ी फिल्में मिलीं यहां तक कि हॉलीवुड से भी, लेकिन मैंने मना कर दिया। महज मुंबई से जाकर लॉस एंजिलिस में रहना मुझे पसंद नहीं था।” शिल्पा ने कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की और उनके दो बच्चे-बेटा वियान (9) और बेटी समीशा (1)हैं। शिल्पा ने कहा कि उन्होंने एक बड़ा अवसर गंवा दिया लेकिन फिलहाल वह हिंदी फिल्म उद्योग में का कर रही हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह किसी भी दूसरी तरफ रुख तभी करेंगी जब उनके बच्चे कुछ बड़े हो जाएंगे।

शिल्पा ने आगे कहा, मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए। मुझे यहां काम करना पसंद है। मैंने बड़ा मौका गंवाया, लेकिन मेरे पास जो है मैं उससे खुश हूं। मैं अपने परिवार को छोड़कर और इतनी तेजी से बदलाव कर खुश नहीं रह पाती। उन्होंने कहा, यह सब कर पाना बहुत ज्यादा था और मेरे ख्याल से मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। हो सकता है कि जब मेरे बच्चे 15 साल के हो जाएं तो मैं उस तरफ जाने के बारे में सोच सकती हूं। गौरतलब है कि शिल्पा प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म “हंगामा 2” के साथ रुपहले पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। यह फिल्म 23 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!