लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पॉजिटिव पोस्ट, पति की रिहाई की उम्मीद

By वैशाली कुमारी | Updated: August 24, 2021 18:08 IST

शिल्पा के शेयर किए पन्ने में लिखा है 'हमें विश्वास करने की इच्छा नहीं है, बल्कि पता लगाने की इच्छा है।' शिल्पा ने जो पन्ना शेयर किया है, उसमें विश्वास के बारे में लिखा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में जज के तौर पर वापसी की हैशिल्पा के शेयर किए पन्ने में लिखा है 'हमें विश्वास करने की इच्छा नहीं है, बल्कि पता लगाने की इच्छा है

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में जज के तौर पर वापसी की है। अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद ये पहली बार है जब शिल्पा खुलकर सामने आई हैं।  राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया था और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक किताब का पेज शेयर किया है, जिसमें भरोसे वाला संदेश है। इस पन्ने में सबसे ऊपर ब्रिटिश लेखक बर्टेंड रसेल का एक उद्धरण है। पूरा पन्ना विश्वाश पर आधारित है जिसमें विश्वाश को एक शक्ति के रूप में दर्शाया गया है।

ब्रिटिश लेखक बर्टेंड रसेल का उदाहरण देता यह पन्ना शिल्पा ने शेयर किया जिसके जरिए वो दर्शाना चाहती हैं कि उन्हें अपने पति राज कुंद्रा के निर्दोष होने का पूरा भरोसा है। 

शिल्पा के शेयर किए पन्ने में लिखा है 'हमें विश्वास करने की इच्छा नहीं है, बल्कि पता लगाने की इच्छा है।' शिल्पा ने जो पन्ना शेयर किया है, उसमें विश्वास के बारे में लिखा हुआ है। इस पन्ने के एक अंश में लिखा हुआ है, 'विश्वास में कल्पना की छलांग शामिल है। वास्तविक विश्वास में खोज शामिल है, जीवन के सबसे कठिन सवालों के जवाब खोजने की इच्छा। शिल्पा ने अपने पूरे पोस्ट में विश्वाश पर जोर दिया है और बताया की हमें किसी भी हालात में अपना विश्वाश नहीं खोना चाहिए।

पोस्ट में लिखा है कि मेरा विश्वाश मुझे बनाए रखता है और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन कुछ समय बाद वे इंस्टा पर पॉजिटिव विचार वाले पोस्ट्स शेयर कर रही हैं । सोमवार को शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कई आसन करते हुए एक योगा वीडियो शेयर किया था और लिखा था 'अपने खुद के योद्धा बनो।

हालाकि अब उनके प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है क्यूंकि शिल्पा शेट्टी ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में जज के तौर पर वापसी की है। उनके फैंस को उम्मीद है कि अब शिल्पा इस शो का हिस्सा बनी रहेंगी।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!