लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पहुंचे ईडी ऑफिस, अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़े केस में ईडी ने भेजा था नोटिस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 30, 2019 11:22 IST

राज कुंद्रा से किए गए लेन-देन की कबूली रणजीत बिंद्रा ने दी है. इसीलिए उनको समन किया गया है. सूत्रों का कहना है कि 4 नवंबर को कुंद्र से पूछताछ में और कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने कुंद्रा को नोटिस जारी कर 4 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. राज कुंद्रा से किए गए लेन-देन की कबूली रणजीत बिंद्रा ने दी है.

अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची से जुड़े मामले की जांच में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंच गए हैं. लोस सेवा मृत गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की मुंबई व विदेशों में संपत्ति खरीदने के मामले में अनेक चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में इसके तार प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से भी जुड़ गए हैं.ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए दलाल रणजीत बिंद्रा व बॉस्टियन हॉस्पिटैलिटी नाम की कंपनी से कुंद्रा ने कुछ लेन-देन किया था. इस संदर्भ में उनसे पूछताछ की जाएगी. दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची की वरली के सीजे हाऊस संपत्ति बिक्री मामले में गिरफ्तार किए गए रणजीत बिंद्रा व यूसुफ से पूछताछ में इस लेन-देन के मामले में कई बड़े नाम सामने आए हैं.

इस खरीदी मामले में डीएचएफएल कंपनी ने 2186 करोड़ रुपए कर्ज दिया था. दुबई में हवाला के मार्फत रकम भेजी गई थी. गर सप्ताह ईडी ने आठ संपत्तियों पर छापे मारकर कागजात व महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे. इनमें डीएचएफएल द्वारा सनब्लिक रियल इस्टेट प्रायवेट लिमिटेड और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स को दिए गए कर्ज से संबंधित कागजात और अन्य वित्तीय निगमों से संबंधित अन्य कागजात शामिल हैं.

राज कुंद्रा से किए गए लेन-देन की कबूली रणजीत बिंद्रा ने दी है. इसीलिए उनको समन किया गया है. सूत्रों का कहना है कि 4 नवंबर को कुंद्र से पूछताछ में और कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है.

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच