लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा- 200 कैदियों के बीच राज कुंद्रा गुजार रहे दिन, सामान्य कैदियों जैसा हो रहा व्यवहार

By अनिल शर्मा | Updated: July 31, 2021 10:27 IST

महाराष्ट्र जेल के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, कुंद्रा को जेल के सर्कल नंबर 6 में बैरक नंबर 4 में रखा गया है। प्रत्येक बैरक में 200 से अधिक कैदी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुंद्रा को जेल के सर्कल नंबर 6 में बैरक नंबर 4 में रखा गया हैप्रत्येक बैरक में 200 से अधिक कैदी हैंकुंद्रा की फर्म के आईटी प्रमुख रयान थोर्पे एक अलग बैरक में रखा गया है

मुंबई: अश्लील फिल्मों के निर्माण और प्रसारण के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (raj kundra) इन दिनों जेल में हैं। राज कुद्रां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत रखा गया है। वहीं एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ सामान्य कैदियों जैसा व्यवहार हो रहा है और 2 सौ से ज्यादा कैदियों वाले बैरक में रखा गया है।

फ्री प्रेस जर्नल ने आर्थर रोड जेल के सूत्रों के हवाले से कहा है कि बिज़नेसमैन राज कुंद्रा के साथ अन्य कैदियों जैसा बर्ताव हुआ है और उन्हें बैरक में 200 से अधिक कैदियों के साथ रखा गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए कुंद्रा को 27 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

गौरतलब है कि 27 जुलाई को कुंद्रा को अदालत में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आर्थर रोड जेल भेजे जाने से पहले कुंद्रा को मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कुंद्रा  कोविड ​​​​-19 टीकाकरण का पहला डोज ले चुके हैं और वह चिकित्सकीय रूप से फिट थे।

रयान थोर्पे को अलग बैरक में रखा गया हैः रिपोर्ट

महाराष्ट्र जेल के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, कुंद्रा को जेल के सर्कल नंबर 6 में बैरक नंबर 4 में रखा गया है। प्रत्येक बैरक में 200 से अधिक कैदी हैं। बैरक, जिसमें मूल रूप से 50 कैदियों की क्षमता है, अब कुंद्रा सहित लगभग 200 कैदी हैं। वहीं कुंद्रा के साथ गिरफ्तार किए गए कुंद्रा की फर्म के आईटी प्रमुख रयान थोर्पे एक अलग बैरक में रखा गया है।

 

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिपशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!