पुलवामा हमले के बाद से ही देश भर में आक्रोश है। बॉलीलुड के स्टार्स इस हमले की कड़ी अलोचना कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर और डायरेक्टर शेखर कपूर ने भी अपने ट्वीट के ज़रिए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार से इस समस्या का समाधान निकालने की गुजारिश की।
शेखर कपूर ने बीबीसी को भी इस मामले में जमकर लताड़ा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुझे इस बात से नफरत है कि बीबीसी कश्मीर को हमेशा भारतीय शासित कश्मीर कह कर संबोधित करता है, जैसे कि कश्मीर भारत से अलग कोई देश हो। मैंने कभी उन्हें हॉन्ग कॉन्ग को 'ब्रिटिश शासित चीन' कहते नहीं सुना और ना ही उत्तरी आयरलैंड को ब्रिटिश शासित आयरलैंड कहते सुना है।
ऐसे में शेखर के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुनमुन गुप्ता ने ट्वीट करते लिखा है कि आप से अधिक सहमत नहीं हो सकती।