लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़, जानिए 90 के दशक में किन हिट गानों से जीत लिया था लोगों का दिल

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 23, 2021 08:54 IST

90 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने कई ऐसे बेहतरीन गाने दिए हैं जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। ये गाने एक तरह से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर कंपोजर श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, बॉलीवुड जगत ने जताया शोकसंगीत जगत की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने आशिकी के गानों से बॉलीवुड मे की थी शुरुआत साजन, दीवाना, फूल औऱ कांटे सहित तमाम फिल्मों में दिया संगीत

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण की जोड़ी को कोरोना महामारी ने तोड़ दिया। 66 साल के श्रवण राठौड़ का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। श्रवण को इलाज के लिए मुंबई के माहिम अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें पहले से ही डाइबिटीज और फेफड़ों में समस्या थी। वे कोरोना के गंभीर लक्षणों से पीड़ित थे और वेंटिलेटर पर थे।  

नदीम-श्रवण के नदीम ने कहा- मेरा साथी चला गया 

नदीम ने श्रवण की मौत पर दुख जताया और कहा, 'यह कहते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है मेरे दोस्त, मेरे साथी और मेरे लंबे समय के साथी श्रवण अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह जीवन में एक रिक्त स्थान छोड़ गए है , जो कभी नहीं भरेगा। मैंने उनके बेटे संजीव से बात की जो खुद दुखी थे। हम पिछले कई दिनों से संपर्क में थे, जब श्रवण को कोरोना पीड़ित होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा था।' नदीम ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि श्रवण की पत्नी और बेटा भी अस्वस्थ है और अस्पताल में भर्ती है।

इस जोड़ी ने 90 के दशक और उसके बाद भी बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए, जिसे अक्सर लोग आज भी गुनगुाते है। इस संगीतकार जोड़ी ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' से की थी।

उसके बाद इस जोड़ी ने साजन फिल्म का 'सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं', दीवाना फिल्म का 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं', फूल और कांटे, राजा हिंदुस्तानी, दिल है कि मानता नहीं, हम है राही प्यार के, राजा, धड़कन, राज जैसी फिल्मों के गानों के लिए उम्दा संगीत दिया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!