लाइव न्यूज़ :

शनाया कपूर ने ब्रालेट-डेनिम शॉर्ट्स में शेयर की ग्लैमरस फोटोज, सुहाना खान और अनन्या पांडे ने किए कमेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 17:16 IST

शनाया कपूर एक पॉपुलर स्टार किड हैं, जो अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार शनाया अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनाया कपूर ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें। कुछ समय पहले कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं शनाया। 

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) फिलहाल तो एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के लिए नए पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शनाया को ब्रालेट और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि क्या हम सूरज को वापस ला सकते हैं प्लीज? ठंड है। वैसे फैंस को शनाया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

वहीं, फैंस के अलावा शनाया की दोस्त सुहाना खान और अनन्य पांडे ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किए हैं। जहां एक ओर सुहाना ने Wow Love You लिखा तो वहीं अनन्या ने Dammmn brotha लिखा। वैसे अनन्या और सुहाना शनाया की फोटो पर कमेंट करने वाली अकेली नहीं हैं। महीप कपूर और संजय कपूर ने भी अपनी लाडली की तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें मोटिवेट किया है। बता दें कि शनाया कपूर की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है, जिन्होंने हाल-फिलहाल में ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक किया है। 

मालूम हो, कुछ दिनों पहले शनाया कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था कि मेरी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। फिलहाल तो मुझे हल्के लक्षण हैं लेकिन एकिन ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को अलग कर लिया है। चार दिन पहले मेरा टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन सावधानी बरतते हुए मैंने जब दूसरी बार टेस्ट कराया तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनाया के अलावा उनकी मां महीप कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। 

टॅग्स :संजय कपूरइंस्टाग्रामअनन्या पाण्डेयसुहाना खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'