लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान पर राजस्थान हाईकोर्ट में चलेगा मुकदमा, 'रईस' फिल्म के प्रमोशन का है पूरा मसला

By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2019 18:22 IST

रईस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए किंग खान ने अगस्त के महीने में मुंबई से दिल्ली तक का सफर राजधानी एक्सप्रेस से किया था।

Open in App

राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ शाहरुख की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। रईस फिल्म के प्रमोशन के दौरा कोटा में हुए भगदड़ को लेकर शाहरुख खान के ऊपर जो एफआईआर दर्ज करवायी गई थी उसे वापिस तो ले लिया गया है मगर अब कोर्ट उन पर चार्जेस लगा रहा है। बता दें 2017 में आई उनकी फिल्म रईस के प्रमोंशन के लिए शाहरुख ने मुंबई से दिल्ली तक का सफर ट्रेन से किया था।

रईस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए किंग खान ने अगस्त के महीने में मुंबई से दिल्ली तक का सफर राजधानी एक्सप्रेस से किया था। गाड़ी जब सुबह 6 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पहुंची तो शाहरुख ने फैन्स के लिए ट्रेन से ही गिफ्ट फेंकने शुरू किए थे। इसी के बाद जंक्शन पर भगदड़ मच गई। बहुत सारी रेलेवे प्रॉपर्टीज का भी नुकसान हुआ और कई लोगों को चोट भी पहुंची।

वहीं रेलवे वेन्डर विक्रम सिंह की ट्रॉली पूरी तरह से डैमेज हो गई। जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के ऊपर इंडियन पीनल कोर्ट के तहत 147, 149, 427, 120B, 145 और रेलवे कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी छोड़कर कुछ और करवाने का मुकदमा 1989 के रेलवे एक्ट के तहत लगवाया। इसी के बाद किंग खान ने FIR कैंसिलेशन की एक पेटिशन भी फाइल कर दी थी। 

6 मार्च को एफआईआर दर्ज करने वाले वादी ने बताया कि वह इस केस को अब आगे नहीं लड़ना चाहते। वहीं पब्लिक प्रोसिक्यूटर शेर सिंह मेहला ने कहा कि पेटिशन किसी भी केस को खत्म नहीं कर सकती क्योंकि इसमें पब्लिक प्रॉपर्टी भी इन्वॉल्व होती है। प्रोसिक्यूटर ने ये भी बताया की जीआरपी ने शाहरुख को गिल्टी पाया है। अब केस की अगली सुनावाई 28 मई को होगी। 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस