लाइव न्यूज़ :

'बौने शख्स' के बाद अब 'एस्ट्रोनॉट' बनेंगे शाहरुख़ खान, जल्द ही शुरू करेंगे फिल्म 'सैल्यूट' की शूटिंग

By विवेक कुमार | Updated: July 2, 2018 15:59 IST

अभी हाल ही में शाहरुख़ की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सलमान खान भी नजर आए हैं।

Open in App

मुंबई, 2 जुलाई: बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘जीरो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में शाहरुख़ ने एक बौने का किरदार निभाया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म 'जीरो' के क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा नासा पहुंच गए क्यूंकि फिल्म का क्लाइमैक्स नासा में होगा। 

शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है और वह इन दिनों अपनी पूरी फैमिली के साथ स्पेन के एक शहर बार्सिलोना में छुट्टियां मना रहे हैं। इसके बाद वह अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। उनकी अगली फिल्म है एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सैल्यूट’ जिसकी शूटिंग वह जल्द ही शुरू करने वाले हैं। 

कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट यानी आमिर खान से बात की गयी थी पर आमिर ने फिल्म करने से मना कर दिया। आमिर खान का फिल्म को मना करने का कुछ निजी कारण है। जिसके बाद आमिर खान ने ही फिल्म निर्माताओं को सलाह दी कि इस फिल्म के लिए शाहरुख़ खान से बात कर लें। जिसके बाद मूवी के मेकर्स ने शाहरुख़ खान से ‘सैल्यूट’ के लिए बात कि और शाहरुख़ इस फिल्म को करने के लिए तैयार भी हैं। 

बता दें कि शाहरुख खान की यह पहली बायोपिक है। वो भी एक एस्ट्रोनॉट के रूप में शाहरुख को देखना भी दिलचस्प रहेगा। ‘सैल्यूट’ के 2019 के अंत तक रिलीज होने की बात कही जा रही है। शाहरुख की फिल्म ‘जीरो' आनंद एल राय के निर्देशन में बनी है। फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  

टॅग्स :शाहरुख़ खानफिल्म जीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?