लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12 में होगा डबल धमाल, जब नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी!

By विवेक कुमार | Updated: September 11, 2018 13:16 IST

'जीरो' में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। हाल ही में मूवी के टीजर में वे शाहरुख खान संग नजर आ चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 11 सितम्बर: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन-12' की शुरुआत होने वाली है। इस बार भी शो को होस्ट सलमान खान करेंगे। वहीं खबरों की मानें तो सलमान खान के इस शो में शाहरख खान भी नजर आ सकते हैं। शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' को जबरदस्त तरीके से प्रोमोट करने वाले हैं। जिसके सिलसिले में वह बिग बॉस में नजर आ सकते हैं यानी शो में सलमान गेस्ट अपीयरेंस दे सकते हैं। वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार। बिग बॉस के घर में शाहरुख पहली बार दिसबंर के समय आएंगे। दूसरी बार वे शो में तब दिखेंगे जब उनकी फिल्म जीरो की रिलीज डेट नजदीक होगी।

बता दें कि 'जीरो' में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। हाल ही में मूवी के टीजर में वे शाहरुख खान संग नजर आ चुके हैं। बता दें कि कि सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख़ खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे। 

फिल्म जीरो में बौने आदमी का किरदार करने वाले शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, आर माधवन भी अहम रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर है। आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर शाहरुख़ खान के बर्थडे 2 नवम्बर पर रिलीज होगा।

अगर सलमान खाने के बारे में बात करे तो उनकी सुपरहिट फिल्म 'दबंग' को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस ख़ुशी के मौके पर सलमान ने दबंग 3 की घोषणा की है। फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के अलावा सलमान फिल्म भारत में भी नजर आने वाले हैं।  जिसे अली अब्बास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ भी होंगी।  

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।  

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस 12शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?