लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के फैंस का खत्म हुआ इंतजार, जल्द ही एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं सुपरस्टार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 7, 2020 19:33 IST

शाहरुख खान जल्द ही नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'पठान' बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि इस फिल्म को 'वॉर' फिल्‍म के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करने वाले हैंशाहरुख जल्द ही राजकुमारी हिरानी के साथ भी एक सोशल कॉमेडी फिल्‍म करने वाले हैं

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद से उनके फैंस लगातार एक्टर की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, अब ऐसा लग रहा है कि फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के 'किंग खान' जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'पठान' बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 'वॉर' फिल्‍म के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद की फिल्‍म यशराज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनेगी। वहीं, शाहरुख जल्द ही राजकुमारी हिरानी के साथ भी एक सोशल कॉमेडी फिल्‍म करने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख फिल्म पठान में अपने करियर के सबसे ग्रैंड रोल में दिखाई देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख को सिद्धार्थ का आइडिया काफी पसंद आया है। 

कहा जा रहा है कि खुद शाहरुख ऐसी ही एक फिल्म का इंतजार था। पठान के किरदार में खुद एक्टर नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, लीड एक्ट्रेस के दीपिका पादुकोण से बात जारी है। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख और दीपिका की ये साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों को साथ में 'ओम शांति ओम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में देखा जा चुका है। बता दें, फैंस के बीच ये जोड़ी सुपरहिट है। फिलहाल 'पठान' के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इस फिल्म का निर्माण YRF Project 50 के तहत होगा।

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?