लाइव न्यूज़ :

शाहरुख को सऊदी अरब में मिला अवार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 11:11 IST

शाहरुख सऊदी की राजधानी रियाद में सऊदी अरब फिल्म इंडस्ट्री के इवेंट जॉय फोरम 2019 में शिरकत की. वहां उन्हें जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अलालशेख ने अवार्ड दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन एक्टर बन गए है.

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही फिल्मों से दूर नजर आ रहे हों, लेकिन वे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. शाहरुख देश के लोगों के दिलों पर तो राज करते ही हैं साथ ही विदेश में भी उनके काफी फैंस हैं. इसका अंदाजा शाहरुख को सऊदी अरब में मिले अवार्ड से लगाया जा सकता है.

हाल ही में शाहरुख सऊदी की राजधानी रियाद में सऊदी अरब फिल्म इंडस्ट्री के इवेंट जॉय फोरम 2019 में शिरकत की. वहां उन्हें जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अलालशेख ने अवार्ड दिया. इस इवेंट में दुनिया के कई बड़े सितारों के साथ मिलकर शाहरुख ने काफी मस्ती की. शाहरुख ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फोटोज भी शेयर की है.

फोटो में शाहरुख के साथ हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ, बेल्जियन एक्टर जॉन क्लॉड वैन डेम और जैकी चैन नजर आ रहे हैं. शाहरुख की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. शाहरुख ने फोटो के साथ केप्शन दिया है- ‘जॉय फोरम 2019 में खान, डेम, चैन. मेरा सौभाग्य है कि मेरे हीरो से मिलने का मौका मुझे मिला’.

शाहरुख, जैकी चैन के काफी बड़े फैन हैं वहीं उनके छोटे बेटे अबराम, जेसन मोमोआ को काफी पसंद करते हैं.

हाल ही में शाहरुख ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन एक्टर बन गए है. ट्वीटर पर उनके 39 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए है. 39 मिलियन फॉलोवर्स के साथ उन्होंने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख के इंस्टाग्राम पर 18.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

शाहरुख को आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था.

टॅग्स :शाहरुख़ खानसऊदी अरबबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच