लाइव न्यूज़ :

शहनाज गिल के भाई ने अपने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे वाला टैटू; देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: September 18, 2021 09:40 IST

अभिनेत्री शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे वाला टैटू बना हुआ दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैतस्वीर में उनके हाथ पर सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे का टैटू बना दिख रहा हैशहबाज ने तस्वीर के साथ लिखा, आप हमेशा मेरे साथ जीवित रहेंगे

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद से शहबाज इंस्टाग्राम पर अक्सर उनकी तस्वीरें साझा करते रहते हैं और सिद्धार्थ की कमी का जिक्र करते रहते हैं। इस बार शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को अपने हाथों पर समेट लिया है।

अभिनेत्री शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे वाला टैटू बना हुआ दिख रहा है। तस्वीर में टैटू के नीचे शहनाज का नाम भी लिखा है। शहबाज ने लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ जीवित रहेंगे और आप हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे।"

इससे पहले शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की एक बच्चे को गले लगाए तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि सबको प्यार करने वाला और सबसे दयालु इंसान हमारा शेर। इससे पहले सिद्धार्थ की गिटार बजाते हुए तस्वीर साझा की थी। शहबाज, सिद्धार्थ को शेर कहकर बुलाते थे। वह अक्सर अपनी पोस्ट में सिद्धार्थ को शेर ही लिखते हैं।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाशहनाज गिलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!