लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर ने गुस्से में छोड़ा अवॉर्ड फंक्शन, बेस्ट एक्टर अवॉर्ड न मिलने से हुए नाराज

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 11, 2019 15:39 IST

अवॉर्ड शो में शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड देने का वादा किया गया था। साथ ही शाहिद इस शो में परफॉर्मेंस भी देने वाले थे।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिलना था लेकिन ऐसा न होने की वजह से शाहिद कपूर को गुस्सा आ गया और वे इस फंक्शन को बीच में ही छोड़कर चले गए।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अवॉर्ड शो में शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड देने का वादा किया गया था। साथ ही शाहिद इस शो में परफॉर्मेंस भी देने वाले थे। लेकिन अवॉर्ड फंक्शन के मेकर्स ने इस अवॉर्ड में बदलाव कर दिया। उन्होंने यह अवॉर्ड रणवीर सिंह के नाम कर दिया।

अवॉर्ड फंक्शन के मेकर्स के इस बदलाव की वजह से शाहिद कपूर को गुस्सा आ गया और वे शो छोड़कर चले गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी कि जैसे ही शाहिद कपूर को यह जानकारी मिली कि उन्हें यह अवॉर्ड नहीं दिया जा रहा है तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर फंक्शन से बाहर निकल गए।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह उनके करियर की सुपरहिट फिल्म है। इसमें उन्होंने काफी शानदार एक्टिंग के जरिए फैंस का दिल जीता था। अब शाहिद जल्द ही तेलुगू की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!