लाइव न्यूज़ :

एक्स-गर्लफ्रेंड करीना के साथ के इस सीन को बेस्ट मानते हैं शाहिद कपूर, खुद किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2019 10:57 IST

हाल में शाहिद कपूर ने करीना कपूर के साथ दिए एक यादगार सीन के राज से पर्दा उठाया। एक दूसरे से अलग होने के बाद भी शाहिद कपूर और करीना कपूर खान साथ में फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद ने बताया है कि करीना के साथ के जब वी मेट का एक सीन उनका यादगार हैएक्टर जल्द कियारा अडवाडी के साथ कबीर सिंह में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कूपर और करीना के रिश्ते ते बारे  में हर कोई जानता है। बॉलीवुड में एक वक्त पर दोनों बेस्ट कपल मानें जाते थे। लेकिन यकायक दोनों का रिश्ता टूट गया। अब सालों बाद शाहिद ने करीना के साथ जब  वी मेट के सीन को यादगार बताया है।

हाल में शाहिद कपूर ने करीना कपूर के साथ दिए एक यादगार सीन के राज से पर्दा उठाया। एक दूसरे से अलग होने के बाद भी शाहिद कपूर और करीना कपूर खान साथ में फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

जब वी मेट को याद करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि उस सीन में उन पर त्रासदी गुजरती है, वो करीना को साथ आने के लिए कहते हैं लेकिन करीना इंकार कर देती हैं, जिसके चलते शाहिद का इमोशल हो जाते हैं। ये सीन फिल्म के मिड में फिल्माया गया था।

एक्टर का कहना है कि ये फिल्म का एक ऐसा सीन है जिसको अगर 15 साल बाद भी देखा जाए तो बेस्ट कैटेगरी में ही डाला जाएगा। ये सीन कई लोगों के लिए यादगार है। सीन की शूटिंग को याद करते हुए शाहिद ने कहा है कि  मुझे याद है कि ये मेरे लिए एक खराब दिन था। शेड्यूल के आखिरी दिन इस सीन को फिल्माया जाना था।  मैं बहुत नर्वस था, उसी समझ इंतयाज अली मुझे एक वॉक पर ले गए थे। उस वक्त उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा कि शाहिद तुम बहुत अच्छे एक्टर हो। लेकिन अब इस बारे में सोचना बंद करो। ये सीन मेरे पसंदीदा सीन्स में से है। शाहिद ने आगे कहा कि इस सीन को करने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी।

कियारा अडवाडी के साथ शाहिद कपूर जल्द कबीर सिंह में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म  21 जून को पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहिद कपूरकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?