लाइव न्यूज़ :

'पठान' का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है, भारत में कमाई के मामले में 'दंगल' को पीछे छोड़ा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 5, 2023 17:30 IST

रिलीज के 11वें दिन यानी कि 4 फरवरी को 'पठान' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की। ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ऑल टाइम नंबर वन हिंदी फिल्म बन गई है। ‘पठान’ ने ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे11 दिन में 'पठान' ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्डरिलीज के 11वें दिन 'पठान' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई कीभारत में कमाई के मामले में 'दंगल' को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। रिलीज के 11वें दिन यानी कि 4 फरवरी को 'पठान' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की। ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ऑल टाइम नंबर वन हिंदी फिल्म बन गई है। ‘पठान’ ने ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अब तक मिले आंकड़ो के अनुसार 'पठान' ने देश में कुल 398 करोड़ की कमाई की है। अगर आमिर खान अभिनित सुपरहिट फिल्म दंगल की बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 387 करोड़ रुपये जुटाए थे। अगर अन्य फिल्मों की बात की जाए तो केजीएफ-2 के हिंदी संस्करण ने  435 करोड़ और  'बाहुबली 2' के हिंदी संस्करण ने 511 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पठान’ इन फिल्मों से भी आगे निकल सकती है।

यशराज फिल्म्स के मुताबिक, रिलीज के 10 दिनों में 'पठान' ने दुनियाभर में 729 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है जो एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि  फिल्म पठान में शाहरुख खान एक भारतीय खुफिया एजेंट के रोल में हैं जिसका कोडनेम पठान है। वहीं दीपिका पादुकोण भी किंग खान की ही तरह जासूस बनी हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभाई है। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना रिलीज होने के साथ ही मूवी विवादों में आ गई थी। इसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस किया था। कई हिंदू संगठनों के अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फिल्म को लेकर बयान जारी किया था। माना जा रहा है कि 'पठान' को विवाद का भी फायदा हुआ। रिलीज से एक दिन पहले ही पठान के 20 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बिक चुके थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

पठान की सफलता से शाहरुख खान भी बेहद खुश हैं और हाल ही उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि वह अभी फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानआमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!