लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने सुहाना खान को डेब्यू से पहले दी प्यारी सी सलाह, कहा- एक एक्टर के तौर पर दयालु बनो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2022 17:32 IST

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने से पहले एक प्यारी सी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि याद रखना कि आप कभी भी परफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन जैसे आप हैं, अगर वैसे बने रहोगे तो उसके सबसे करीब रहोगे। एक एक्टर के तौर पर दयालु बनें।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर द आर्चीज का एक पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने सुहाना के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। 'द आर्चीज' को फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने कॉमिक्स के बॉलीवुड रूपांतरण के तौर पर बनाया है।

मुंबई:शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं। दरअसल, ये तीनों ही स्टार किड्स जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं, सुहाना खान को उनके पिता शाहरुख खान ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने से पहले एक प्यारी सी सलाह दी है। 

सोशल मीडिया पर द आर्चीज का एक पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने सुहाना के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "याद रखना कि आप कभी भी परफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन जैसे आप हैं, अगर वैसे बने रहोगे तो उसके सबसे करीब रहोगे। एक एक्टर के तौर पर दयालु बनें। आप का जो हिस्सा पर्दे पर पीछे छूट जाता है, वह हमेशा आपका रहेगा। मेरे बच्चे, आपने लंबा सफर तय किया है, लेकिन लोगों के दिल तक जाने का रास्ता अंतहीन है। आगे बढ़ो और ज्यादा से ज्यादा मुस्कुराओ। अब यहां लाइट, कैमरा और एक्शन होगा।" 

बताते चलें कि 'द आर्चीज' को फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने कॉमिक्स के बॉलीवुड रूपांतरण के तौर पर बनाया है। सुहाना खान फिल्म के पहले पोस्ट में वेरोनिका के रूप में दिखाई दे रही हैं। खुशी कपूर और आर्चीज के रूप में अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस भी इन मशहूर स्टार किड्स को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सामने आए टीजर और पोस्टर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

टॅग्स :शाहरुख खानसुहाना खानअमिताभ बच्चनजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?