लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को शाहरुख खान ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'एक दिन की छुट्टी लें और...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 17, 2022 15:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने खास अंदाज में बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं।शाहरुख खान ने खास अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।शाहरुख खान ने देश के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए पीएम को धन्यवाद दिया। 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी क्रम में तमाम हस्तियां पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दे चुकी हैं। अब सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। शाहरुख ने शनिवार को खास अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। खान ने देश के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए पीएम को धन्यवाद दिया। 

शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है। आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो। एक दिन की छुट्टी लें और अपने जन्मदिन का आनंद लें, सर।" न केवल शाहरुख बल्कि कंगना रनौत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रितेश देशमुख और अनुपम खेर जैसे कई अन्य सितारों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी! आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! प्रभु आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें! आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं! सालों तक करते रहेंगे! आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद!" अपने जन्मदिन समारोह के हिस्से के रूप में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में छोड़ा।

वहीं, शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। अभिनेता फिलहाल चेन्नई में हैं जहां वह जवान की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म एटली के साथ उनकी पहली फिल्म है और इसमें नयनतारा भी हैं। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में पठान और डंकी भी शामिल हैं।

टॅग्स :शाहरुख खाननरेंद्र मोदीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?