लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने किया 'लव हॉस्टल' का ऐलान, अगले साल शुरू होगी फिल्म' की शूटिंग

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 29, 2020 15:19 IST

फिल्म लव हॉस्टल में विक्रांत मैसी, बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल्स में नज़र आयेंगे. इसके राइटर और डायरेक्टर शंकर रमन हैं.

Open in App

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स मिलकर एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म का नाम लव हॉस्टल है. इस फिल्म में विक्रांत मैसी, बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल्स में नज़र आयेंगे. इसके राइटर और डायरेक्टर शंकर रमन हैं. शंकर रमन एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर हैं, जिन्होंने फिल्म 'गुड़गांव' का डायरेक्शन किया था.

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशिल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है. ट्वीट में लिखा गया, ' हम अपनी अगली फिल्म को लोगों के बीच लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म को हम दृशयम फिल्म्स के सहयोग से आपके बीच ला रहे हैं. ये एक युवा कपल की कहानी है ' इसके साथ ही बताया गया कि फिल्म को गौरी खान, मान मुंदरा और गौरव वर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. ट्वीट में फिल्म का डीटेल पोस्टर भी रिलीज किया गया है.

'लव हॉस्टल' की कहानी नॉर्थ इंडिया के बैकग्राउंड पर बेस्ट एक यंग कपल के सफर पर आधारित है. दोनों अपनी जिंदगी के खूबसूरत अंत की तलाश में हैं. इस दौरान वो कई परिस्थितियों से गुजरते हैं.  इस फिल्म में दिखाया गया कपल पूरी दुनिया में अपनी जिंदगी के खूबसूरत अंत की तलाश कर रहा है. इ

इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म अगले साल ही रिलीज़ होगी. 

वही अगर शाहरुख खान की बात करें तो हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर फैंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म एक साल के अंदर रिलीज होगी.  शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे. 

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस