तमिल सिनेमा में इस रोल के साथ डेब्यू करेंगे शाहरुख खान, इस फिल्म में आएंगे नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 4, 2019 10:08 AM2019-07-04T10:08:44+5:302019-07-04T10:08:44+5:30
शाहरुख जल्द ही तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो विजय की फिल्म बिगिल में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं।
फैन फिल्म के बाद से शाहरुख खान फिल्मों से दूर हैं और वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं। खबरों की मानें तो किंग खान जल्द तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू कर सकते हैं। शाहरुख की तमिल की ये पहली फिल्म होगी।
नेटवर्क 18 की खबर के अनुसार शाहरुख खान तमिल स्टार विजय की फिल्म बिगिल में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। शाहरुख पूरी फिल्म के लिए नहीं होंगे। बल्कि किंग खान की क्लाइमैक्स में एंट्री दिखाई जा सकती है।
शाहरुख विजय के साथ एक फाइट सीन में नजर आ सकते हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही शूरू की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख और विजय एक साथ स्पेशल सॉन्ग भी शूट कर सकते हैं।
विजय के अपोजिट फिल्म नयनतारा हैं। फिल्म को पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।फिल्म में विजय दो रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन भी तमिल में डेब्यू करने जा रहे हैं। अमिताभ उयर्नथा मनिथन में नजर आएंगे।