लाइव न्यूज़ :

इस अंदाज में शाहरुख ने किया सलमान को बर्थडे विश, देखें वीडियो 

By IANS | Updated: December 27, 2017 13:50 IST

#HappyBirthdaySalmanKhan : सलमान के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले वाली शाम शाहरुख ने किया सबको सरप्राइज

Open in App

सुपरस्टार सलमान खान बुधवार को 52 साल के हो गए हैं और इस बर्थडे पर शाहरुख खान ने निराले अंदाज में सलमान को बधाई दी है। शाहरुख खान ने इसकी तैयारी पहले ही कर ली थी। किंग खान ने सलमान को विश करने के लिए एक गाना गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

असल में मंगलवार को शाहरुख फिल्मफेयर के संपादक जितेश पिल्लई के साथ 63वें फिल्मफेयर पुरस्कार की घोषणा करने गए थे। यहीं एक इंटरव्यू में किंग खान से सलमान को जन्मदिन कि शुभकामनाएं देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब गाना गा कर दिया।

 शाहरुख ने गाया, 'तुम जियो हजारों साल। मैं उन्हें बहुत बधाई देता हूं। मैं उनसे कल नहीं मिल पाउंगा क्योंकि मेरे बच्चे यहां हैं और मैं उनके साथ समय बिताना चाहता हूं, लेकिन उनके वापस आने पर जश्न मनाएंगे।'

इसी इंटरव्यू में जब शाहरुख से उनके इस साल की बेहतरीन फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "खैर, मैंने कुछ फिल्में देखीं और देखकर बहुत मजा आया। मैंने 'शुभ मंगल सावधान', 'न्यूटन', 'टाइगर जिंदा है', 'बरेली की बर्फी' देखी और मुझे ये सभी पसंद आईं। शाहरुख ने यहां भी कहा कि उन्हें जैसे ही समय मिलेगा वह टाइगर जिंदा है देखने जरूर जाएंगे। बता दें कि 63वां फिल्मफेयर अवॉर्ड 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :सलमान खानसलमान खान बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

हॉट व्हील्ससलमान खान को महंगी कारों से ज्यादा अपनी ई-साइकिल से है प्यार

बॉलीवुड चुस्कीसलमान की प्री-बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने की शिरकत

बॉलीवुड चुस्कीजीजा को लॉन्च करेंगे सलमान खान, 'लवरात्रि' होगा फिल्म का नाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?